.
Breaking Newsगणपति विसर्जन दौरान 19 मरे, 14 की डूबने से हुई मौत

गणपति विसर्जन दौरान 19 मरे, 14 की डूबने से हुई मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुबंईः महाराष्ट्र में गणपति विसर्जन के दौरान हुए अलग-अलग हादसों में 19 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से 14 लोगों की डूबने से मौत हुई है। शनिवार को महाराष्ट्र पुलिस के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हुई विभिन्न घटनाओं में 19 लोगों की मौत हो गई, वहीं इनमें से 14 लोगों की मौत मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबने से हुई। इसके साथ ही चार लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में हुई। वहीं, विसर्जन के दौरान हो रही गणेश आरती में पेड़ गिर जाने के कारण एक महिला की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने यह भी बताया कि इस दौरान कई जगहों पर कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति भी देखी गई। गौरतलब है कि राज्य में गणेश उत्सव  31 अगस्त से शुरू हुआ था।

इस हादसे में 14 लोगों की डूबने से हुई मौत

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गणेश प्रतिमा विसर्जन के मौके पर वर्धा जिले के सवांगी में तीन लोगों की मौत और एक अन्य व्यक्ति की मौत देवली में डूबने से हो गई। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि यवतमाल जिले में भी मूर्ति विसर्जन के लिए गए दो व्यक्ति तालाब में डूब गए। इसके अलावा, अहमदनगर जिले के सुपा और बेलवंडी में अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। उन्होंने कहा कि उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव जिले में दो अन्य लोगों की मौत हो गई। उन्होंने यह भी बताया कि पुणे के ग्रामीण हिस्सों में भी तीन लोगों की मौत डूबने से हो गई, इसमें धुले, सतारा और सोलापुर शहर शामिल हैं। 

सड़क दुर्घटना में 4 लोग मरे

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गणेश प्रतिमा विसर्जन के मौके पर डूबने के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में भी कुछ लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के नागपुर शहर के सक्करदरा इलाके में गणेश विसर्जन के दौरान सड़क दुर्घटना हो गई। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गयी।

गणेश पंडाल पर पेड़ गिरने से महिला की मौत

वहीं, महाराष्ट्र के ठाणे में बारिश के बीच कोलबाद इलाके में एक गणेश पंडाल पर पेड़ गिर गया। इस हादसे में 55 साल की एक महिला की मौत हो गई। साथ ही, चार अन्य लोग घायल भी हो गए। नगर निगम के एक अधिकारी ने इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात को एक विशाल पेड़ उस समय पंडाल पर गिर गया, जब भगवान गणेश की मूर्ति के विसर्जन के लिए आरती की जा रही थी। 

बिजली का करंट लगने से नौ साल की बच्ची सहित 11 घायल

इस बीच, रायगढ़ जिले के पनवेल में विसर्जन के दौरान एक जुलूस में बिजली का करंट लगने से नौ साल की बच्ची सहित कम से कम 11 लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने इसके बारे में बताया कि ये घटना वाडघर कोलीवाड़ा में शुक्रवार शाम को बिजली जनरेटर की एक केबल टूट जाने के बाद हुई। उन्होंने बताया कि इस घटना मं घायल हुए 11 लोगों में चार बच्चे भी शामिल हैं। जिसके बाद कुछ लोगों को एक निजी अस्पताल और बाकियों को पनवेल के एक सरकारी अस्पताल में ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के...

सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल में 26 सितंबर को लगेगा भव्य रक्तदान शिविर

पारस हॉस्पिटल के 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम संभालेगी...

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में दंगल के लिए एक...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) द्वारा की गई छापेमारी...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल के लिए चयनित ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना के...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के उन 3,763 गांवों के सर्वांगीण और सामूहिक विकास के लिए...