Girl in a jacket
HomeHimachalइंडक्टिव स्क्यिोरिटी फंकशन प्राईवेट लिमिटेड में भरे जाएंगे फीड एग्ज़िक्यूटीव आॅफिसर के...

इंडक्टिव स्क्यिोरिटी फंकशन प्राईवेट लिमिटेड में भरे जाएंगे फीड एग्ज़िक्यूटीव आॅफिसर के 175 पद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: मैसर्ज इंडक्टिव स्क्यिोरिटी फंकशन प्राईवेट लिमिटेड शिमला ने फीड एग्ज़िक्यूटीव आॅफिसर के 175 पद अधिसूचित किए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं/बीए उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थी की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यार्थी को 12 से 18 हज़ार रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 24 मई को प्रात 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में आने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -