नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-137 स्थित पारस टियरा सोसायटी के डे-केयर में 15 महीने की मासूम बच्ची के साथ मारपीट की। बच्ची के साथ अमानवीय व्यवहार की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। नाबालिग मेड पर आरोप है कि उसने बच्ची को थप्पड़ मारा और उसे फर्श पर भी पटक दिया। मेड यहां तक ही नहीं रुकी, आरोप ये भी है कि मेड ने बच्ची को प्लास्टिक बेल्ट से मारा और उसे काटा भी है। बच्ची की मां की शिकायत पर सेक्टर-142 थाने की पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं पुलिस ने आरोपी मेड को गिरफ्तार कर लिया है।
डे-केयर में 15 महीने की बच्ची को जमीन पर पटका, दांत से काटा, आरोपी गिरफ्तार
NEWS:https://t.co/ptnXnJFm5p#DayCareCrime #ChildAbuse #CrimeNews #BreakingNewsAsk #up_police_bharti_2025 #KeerthySuresh pic.twitter.com/TaaDPY1dZs— Encounter India (@Encounter_India) August 11, 2025
हालांकि घटना 4 अगस्त 2025 की है। बच्ची की मां जब उसे डे-केयर से घर लाई तो वह लगातार रो रही थी। कपड़े बदलते समय मां ने देखा कि बच्ची की दोनों जांघों पर गोलाई में निशान हैं। डॉक्टर ने इन्हें दांत से काटने के निशान बताया। संदेह होने पर पैरेंट्स ने डे-केयर का CCTV देखा, जिसमें मेड बच्ची को बेरहमी से पीटते और पटकते नजर आई। पैरेंट्स का आरोप है कि घटना के समय डे-केयर प्रमुख ने बच्ची को संभालने की कोई कोशिश नहीं की। उल्टा शिकायत करने पर आरोपी मेड और डे-केयर प्रमुख ने उन्हें अभद्र भाषा में धमकाया।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया और आरोपी मेड को हिरासत में ले लिया। डॉक्टर ने इन चोटों को ‘बाइट’ यानी काटने की पुष्टि की है। बच्ची को थप्पड़ मारने, जमीन पर पटकने और प्लास्टिक बेल्ट से पीटने की बात भी सामने आई है। इस घटना की पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से भी हुई है, जिसमें मेड बच्ची को जमीन पर पटकती और वह जोर-जोर से रोती हुई दिखाई दे रही है। इस मामले में हैरानी की बात यह है कि घटना के दौरान डे-केयर की प्रमुख ने कोई हस्तक्षेप नहीं किया। इस घटना ने शहर में छोटे बच्चों की देखरेख को लेकर डे-केयर संस्थानों की निगरानी और जवाबदेही पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।