Loading...
Punjab Govt
HomeNationalमेले में झूला झूल रही 60 फीट ऊपर हवा में लटकी 14...

मेले में झूला झूल रही 60 फीट ऊपर हवा में लटकी 14 वर्षीय बच्ची, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ: इंटरनेट की दुनिया में आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रही रहता है। वहीं इन दिनों यूपी के लखीमपुर से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देख आप भी सहम जाएंगे। दरअसल, झोलहू मेले में बड़ा हादसा होते-होते बचा। मेले में बच्ची झूला झूल रही है। इस दौरान मेले में झूले पर बैठी 14 साल की किशोरी के साथ ऐसी घटना हुई, जिससे उसकी जान पर बन आई।

अचानक झूला चलने से वह फिसल गई। गिरते समय उसने हाथ से झूले का एंगिल पकड़ लिया, जिससे वह लटक गई। करीब 60 फुट की ऊंचाई पर काफी देर लटकी रही। इस घटना को देख सबकी सांसें अटक जाती है। झूले पर लड़की को लटके देख नीचे खड़े लोग हैरान-परेशान हो जाते हैं।

हालांकि गनीमत ये रही कि ऑपरेटर की समझदारी की वजह से लड़की को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। यह घटना लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र के रकेहटी गांव की है, जो राजधानी लखनऊ से करीब 130 किलोमीटर दूर है। हुआ ये कि जैसे ही झूला अचानक हिलने लगा, लड़की अपना संतुलन खो बैठी और अपने गोंडोला से फिसल गई। वह लोहे की छड़ पर लटकी हुई दिखाई दी। जिसके बाद वहां चीख-पुकार मच गई। लड़की करीब एक मिनट तब तक उस पर लटकी रही, जब तक की उसे नीचे उतार जाता।

उप जिला मजिस्ट्रेट राजीव निगम ने कहा कि लड़की, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है, सुरक्षित है। संचालकों के पास मेले में विशाल फेरिस व्हील चलाने की अनुमति नहीं थी। अधिकारियों ने कहा कि जांच से पता चलेगा कि बिना अनुमति के झूला कैसे चल रहा था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page