Girl in a jacket
HomeNational14 साल के बच्चे की Heart Attack से मौत, इलाके में शोक...

14 साल के बच्चे की Heart Attack से मौत, इलाके में शोक की लहर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

दौसाः शहर के महवा स्थित समलेटी गांव में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां, 14 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बच्चा शुक्रवार सुबह 8.30 बजे बिस्तर से पानी पीने उठा था कि तभी अचानक वह गिर पड़ा। परिजन उसे महवा जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। सभी लोग इस मौत से हैरान हैं कि इतनी छोटी उमर में बच्चे को हार्ट अटैक आ गया।

जानकारी मुताबिक, कार्तिक बैरवा (14) पुत्र अशोक बैरवा 8वीं क्लास का स्टूडेंट था। समलेटी पंचायत के पूर्व सरपंच रविन्द्र बैरवा ने बताया कि कार्तिक के 2 बहनें हैं। बड़ी बहन जिया की शादी अभी 1 मई को ही करौली जिले में टोडाभीम के रामपुर गांव में हुई थी। कार्तिक आज दोपहर बाद पहली बार बहन को ससुराल से लेने जाने वाला था कि इस दौरान यह हादसा हो गया।

डा. माधुरी शर्मा ने बताया कि आज सुबह 14 साल के बच्चे को महवा अस्पताल लाया गया था, जिसकी मौत संभवत: हार्ट अटैक से हुई है। पोस्टमॉर्टम में मौत के सही कारणों का पता चल सकता था, लेकिन परिजन बिना पोस्टमॉर्टम करवाए ही शव ले गए। इसे सडन कार्डियक डेथ कहते हैं, जिसमें मरीज की मौके पर ही मौत हो जाती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -