Himachal Govt
Breaking Newsविदेश में महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा की बेअदबी को लेकर सिखों...

विदेश में महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा की बेअदबी को लेकर सिखों में रोष, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ब्रैम्पटनः कनाडा के ब्रैम्पटन में एक चौकाने वाली घटना सामने आई है। फलस्तीन समर्थकों ने महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा का अपमान किया है। इस घटना के बाद सिख नेताओं में काफी रोष पाया जा रहा है। उन्होंने इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमिटी (डीएसजीएमसी) के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने घटना की कड़ी शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि सिख गौरव, वीरता और एकता के प्रतीक महाराजा रणजीत सिंह जी का सम्मान किया जाना चाहिए, न कि ऐसी अपमानजनक बर्बरता का शिकार होना चाहिए। असहिष्णुता का यह कृत्य शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व और विविधता के सिद्धांतों पर सीधा हमला है। कालका ने कनाडाई अधिकारियों से इसमें शामिल कट्टरपंथियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया और इस तरह के विभाजनकारी कृत्यों को दोबारा होने से रोकने पर जोर दिया। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने इसे शर्मनाक कृत्य बताया। ब्रैम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि हम महाराजा रणजीत सिंह का सम्मान करते हैं। उन्हें उनकी बहादुरी, नेतृत्व और दूरदर्शिता के लिए जाना जाता है। इस तरह से उनकी प्रतिमा को छति पहुंचना सिख विरासत का अपमान है। जिन्होंने भी यह किया है उनपर सख्त कार्रवाई होगी। बता दें कि महाराजा रणजीत सिंह एक महान सिख शासक थे। पंजाब में कई अफगान हमलों को उन्होंने सफलतापूर्वक रोका और देश को हमले से बचाया। महाराजा रणजीत सिंह को अक्सर ‘पंजाब का शेर’ कहा जाता है। वह सिख साम्राज के संस्थापक और पहले शासक थे। उन्होंने 19वीं शताब्दी की शुरुआत में अपना साम्राज्य बनाया। बचपन में चेचक के कारण उन्होने अपने एक आंख की रोशनी खो दी थी। इसके बावजूद उन्होंने कई युद्ध लड़े और अफगानों और ब्रिटिश को चुनौती दी।

प्रतिमा की बेअदबी को लेकर सिखों में रोष, देखें वीडियो

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को ऊना पुलिस ने लौटाए 60 हजार रुपये

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना की साइबर सेल ने त्वरित...

राज्यपाल ने ‘ड्रॉप्स ऑफ चेंज’ पुस्तक का विमोचन किया 

शिमला:राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोक भवन, शिमला में...

विवेक शर्मा ने अपर बसाल में 8 पंचायतों के लिए आयोजित हुए जन संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता की

संबंधित पंचायतों के लोगों से किया सीधा संवाद ऊना,सुशील पंडित:...

अंडर-14 जोनल टूर्नामेंट (बॉयज) संपन्न, उपमुख्यमंत्री ने विजेता टीमों को किया पुरस्कृत

ऊना,सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को पीएम ...

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को ऊना पुलिस ने लौटाए 60 हजार रुपये

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना की साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को उसकी...

राज्यपाल ने ‘ड्रॉप्स ऑफ चेंज’ पुस्तक का विमोचन किया 

शिमला:राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोक भवन, शिमला में ‘ड्रॉप्स ऑफ चेंजः इम्पैक्टफुल स्टोरीज ऑफ जल शक्ति डिपार्टमेंट, हिमाचल...

Punjab News: रात के समय बमियाल सेक्टर में दाखिल हो रहे ओवरलोड ट्रक, विरोध में लोगों ने सड़क की बंद, देखें वीडियो

पठानकोटः पंजाब-जम्मू सीमा पर स्थित बमियाल सेक्टर में रेत और बजरी से भरे भारी ट्रकों की आवाजाही को लेकर...

विवेक शर्मा ने अपर बसाल में 8 पंचायतों के लिए आयोजित हुए जन संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता की

संबंधित पंचायतों के लोगों से किया सीधा संवाद ऊना,सुशील पंडित: प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं का समाधान...