जालंधरः पुलिस का बड़ा सर्च ऑपरेशन, जगह-जगह की नाकेबंदी, अमृतपाल सिंह मौके से फरार, देखें वीडियो 

जालंधरः पुलिस का बड़ा सर्च ऑपरेशन, जगह-जगह की नाकेबंदी, अमृतपाल सिंह मौके से फरार, देखें वीडियो 

जालंधर, वरुण/हर्षः वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अमृतपाल के खिलाफ पंजाब पुलिस ने बड़ा ऑपरेशन चलाया है। अमृतपाल  के पीछे पंजाब पुलिस की 100 गाड़ियां लगी हई है। सूत्रों के अनुसार धर्मकोट के नजदीक महितपुर थाने के पास पुलिस ने अमृतपाल सिंह के 6 साथियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान पुलिस ने उक्त व्यक्तियों से हथियार भी बरामद किए है। दरअसल, अमृतपाल सिंह के काफिले का पुलिस पीछा कर रही थी। बताया जा रहा है कि पुलिस के पीछे करने के दौरान अमृतपाल सिंह अपनी मर्सडीज गाड़ी से निकलकर किसी दूसरी गाड़ी में फरार हो गया है।

इस दौरान पुलिस ने 2 गाड़ियां बरामद की है। अमृतपाल सिंह के खिलाफ 3 मामले दर्ज है। जिसमें से 2 हेट स्पीच के संबंधित है। बताया जा रहा है कि अमृतपाल सिंह मौके से फरार हो गया है। जिसके बाद पुलिस ने जगह-जगह पर नाकेबंदी कर तालाशी अभियान शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार रामपुराफूल के ममदोट में अमृतपाल का प्रोग्राम था जहां अमृतपाल वहां पर नहीं पहुंचा। बताया जा रहा है कि अमृतपाल ने सुबह 9.30 बजे पहुंचना था, लेकिन वह नहीं पहुंचा तो स्टेज से कार्यक्रम रद्द करने का एलान कर दिया गया।

बता दें इस मामले के बाद मोगा में भारी हलचल देखने को मिली। बड़ी गिनती में पुलिस बल तैनात किया गया। इस दौरान अधिकारी, मुलाजिम मौके पर मौजूद थे। गाड़ी के जरिए छानबीन और चैकिंग की गई। अर्द्धसैनिक बल भी तैनात किया गया है। इस दौरान पंजाब पुलिस की बड़े एक्शन की तैयारी में थी। वहीं कुछ पुलिस कर्मी अभी भी काफिले का पीछे कर रहे है। इस दौरान  अमृतपाल सिंह का खासमखास साथी "प्रधानमंत्री" भगवंत सिंह बाजेके पर पुलिस ने शिकंजा कस लिया है। बाजेके के पीछे पुलिस लगी हुई है और वह खेतों की तरफ भाग रहा है। बाजेके ने खुद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की है।