Loading...
Punjab Govt
HomeHaryanaYouTuber Bobby कटारिया गिरफ्तार, जाने मामला

YouTuber Bobby कटारिया गिरफ्तार, जाने मामला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हरियाणा : पुलिस ने यूट्यूबर बॉबी कटारिया को अरेस्ट किया है। उस पर UP के 2 युवकों से नौकरी के नाम पर लाखों रुपए लेकर विदेश भेजने और वहां बंधक बनाकर चाइनीज कंपनी में ले जाने का आरोप है। दोनों युवकों का आरोप है कि वहां बंधक बनाकर अमेरिकी लोगों के साथ साइबर ठगी करने को मजबूर किया गया। उनके साथ मारपीट करके पासपोर्ट छीन लिए गए। जैसे-तैसे युवक मौका पाकर वहां से भाग निकले और इंडियन ऐंबैसी पहुंचकर वापस भारत आए।पीड़ित युवकों का आरोप है कि जिस कंपनी में उन्हें बंधक बनाया गया।

वहां करीब 150 भारतीय इसी प्रकार मानव तस्करी कर लाए गए थे। उनमें महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्हें बॉबी कटारिया जैसे अन्य लोगों ने नौकरी का झांसा देकर भेजा है। बजघेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में यूपी के फतेहपुर निवासी अरुण कुमार और हापुड़ निवासी मनीष तोमर ने बताया कि वे बेरोजगार थे।

वे इंस्टाग्राम पर अपने-अपने स्तर पर यूट्यूबर बॉबी कटारिया के टच में थे। बॉबी के यूट्यूब चैनल पर उन्होंने विदेश में नौकरी दिलाने का विज्ञापन देखा। इसके बाद उन्होंने बॉबी से संपर्क किया। पीड़ितों का कहना था कि बॉबी ने उन्हें विदेश में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर अपने सेक्टर-109 स्थित ऑफिस बुलाया। उसने कहा था कि कॉन्सेंट वन मॉल में मिलें। पीड़ित ने बताया कि अरुण कुमार 1 फरवरी 2024 को बॉबी कटारिया से उसके आफिस में मिला। उसने 2 हजार रुपए में अपना रजिस्ट्रेशन कराया।

इसके बाद बॉबी के कहने पर 13 फरवरी को उसके ऑफिस के खाते MBK ग्लोबल वीजा प्राइवेट लिमिटेड में 50 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। फिर इसके बाद कटारिया के कहने पर 14 मार्च को अंकित शौकीन नामक व्यक्ति के खाता में 1 लाख और ट्रांसफर किए। बॉबी ने शौकीन के वॉट्सऐप से वियनतियाने (लाओस) की टिकट भिजवाई।इसके बाद वह 28 मार्च को बॉबी के कहने के मुताबिक एयरपोर्ट पर 50 हजार रुपए US डॉलर में बदलवाकर फ्लाइट में बैठ गया। इसी प्रकार उसके दोस्त मनीष तोमर से भी लाखों रुपए सिंगापुर भेजने के नाम पर लिए गए, लेकिन उसे भी फ्लाइट में बैठाकर वियनतियाने भेजा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page