HomeHimachalडोगरा क्रिकेट क्लब तलमेहड़ा टूर्नामेंट में युवाओं का जोश, गौरव कुमार मुख्य...

डोगरा क्रिकेट क्लब तलमेहड़ा टूर्नामेंट में युवाओं का जोश, गौरव कुमार मुख्य अतिथि के रूप में रहे शामिल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित: तलमेहड़ा में डोगरा क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट में आज युवाओं का जोश और खेल भावना देखने लायक रही। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट चिंतपूर्णी के अध्यक्ष गौरव कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। टूर्नामेंट में कुल 40 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें से आज 12 टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने मैदान में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खेल को उत्सव का रूप दे दिया।

आज के मुकाबलों में ललड़ी (Vinay 11) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की वहीं देहाड़ और कुरियाला की टीमों ने भी कड़ा मुकाबला देते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई नंगल खुर्द की टीम रनर-अप रही। मुख्य अतिथि गौरव कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि “युवा शक्ति ही देश की असली ताकत है, और खेल ही वह माध्यम है जो युवाओं को अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना सिखाता है।

ऐसे आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने डोगरा क्रिकेट क्लब के आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस तरह के बड़े टूर्नामेंट आयोजित करना एक सराहनीय पहल है, जो प्रतिभाओं को मंच प्रदान करता है। कार्यक्रम के अंत में विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया तथा भविष्य में और बड़े स्तर पर टूर्नामेंट आयोजित करने का संकल्प लिया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -