नंगल कलां के युवक की वाथू स्थित स्वां नदी मे डूबने से मौत
ऊना/सुशील पंडित: थाना हरोली के अंतर्गत आते गांव नंगल कलां के युवक की बाथू स्थित स्वां नदी में डूबने से मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते कल दो स्थानीय युवक नहाने के लिए गांव बाथू स्थित स्वां नदी मे चले गये। दोनो को तैरना नहीं आता था परंतु एक युवक नहाते समय गहरे पानी की चपेट मे आने के कारण पानी मे समा गया व दूसरा कम पानी के बहाव में नहा रहा होने के चलते वच गया। सूचना मिलने पर टाहलीवाल चौकी के प्रभारी गुरधियान शर्मा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व स्थानीय मौजूद लोगों से पूछताछ कर युवक की तलाश करने में जुटे रहे।
परंतु युवक का कुछ पता ना चल सका। अंधेरा होने के चलते कल ढूंढने की योजना बनाई गई और गोताखोरों को बुलाया गया। आज सुबह दोबारा पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से डूबे हुए युवक की तलाश की गई तो युवक का शव मंदिर के पास बरामद कर लिया गया।मृतक अवतार सिंह (30)पुत्र मस्तान सिंह गांव नंगल कलां एक निजी उद्योग में कार्यरत था। पुष्टि करते हुए डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि युवक के शव को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।
