Loading...
Punjab Govt
HomePunjabPunjab News: नशे में चली गोली से युवक की मौत, शव को...

Punjab News: नशे में चली गोली से युवक की मौत, शव को नहर में फेंका, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ASI सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

लुधियाना: नशे में धुत्त एएसआई और युवकों ने मजाक मजाक में युवक पर गोली चला दी। गोली लगने के दौरान युवक की मौके पर मौत हो गई और आरोपियों ने हत्या के बाद शव को खुर्दबुर्द करने के लिए उसे नहर में फेंक दिया। मृतक की पहचान गुरजिंदर सिंह उर्फ गोरा के रूप में हुई है। पुलिस को शव नहर से मिला तो हत्या के राज से पर्दा उठ गया, जिसके बाद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

एडीसीपी मनदीप सिंह ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि 16 अप्रैल को गुरजिंदर सिंह गोरा, एएसआई बुआ सिंह, सुखविंदर सिंह उर्फ गगन और अविंदरपाल सिंह उर्फ बंटी एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। नशे की हालत में मजाक करते हुए अविंदरपाल सिंह बंटी ने एएसआई बुआ सिंह की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गुरजिंदर सिंह पर गोली चला दी। गोली लगने पर गुरजिंदर सिंह ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घबराए आरोपियों ने शव को अपनी कार में डालकर मोरिंडा की नहर में फेंक दिया। परिजनों द्वारा दर्ज करवाई गई गुमशुदगी की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

इस बीच मोरिंडा पुलिस को अज्ञात शव मिला, जिसकी पहचान न हो पाने पर पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया था। लुधियाना पुलिस ने गुमशुदा युवक की फोटो साझा की, तो मोरिंडा पुलिस ने पुष्टि की कि यह शव गुरजिंदर सिंह गोरा का ही था। जिसके बाद लुधियाना पुलिस ने जाँच के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एडीसीपी ने बताया कि जिस कार में शव को ले जाया गया था, उसकी फॉरेंसिक जांच करवाई जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page