लुधियानाः एक युवक द्वारा महिला का धोखे से रेप करके उसे ब्लेकमेल करने का मामला सामने आया है। वहीं अब 4 महीने बाद थाना जोधेवाल की पुलिस ने युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत जांच के बाद मामला दर्ज किया है। पीड़ित युवती ने 15 नवंबर 2025 को शिकायत दर्ज करवाई थी।
पीड़ित युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी प्रोहित कुमार सिंगला ने खुद को कुंवारा बताकर पहले उससे नजदीकियां बढ़ाईं। जबकि वह पहले से शादीशुदा था। आरोप है कि उसने महिला के साथ रिलेशन में रहकर शारीरिक संबंध बनाए और शादी जैसी फोटो भी खिंचवाईं। इतना ही नहीं, आरोपी ने पासपोर्ट की अर्जी में भी पीड़िता को अपनी पत्नी बताया और उससे पैसे भी लिए। शिकायत में यह भी कहा गया है कि शादी के बाद खींची गई महिला की अर्ध-नग्न तस्वीरों को दिखाकर उसे ब्लैकमेल किया गया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 376, 420 IPS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।