नई दिल्ली : राजस्थान के भीलवाड़ा में एक महिला के पास से ज्वेलरी लूटने के लिए उसकी हत्या कर दी गई। महिला से जो ज्वेलरी लूटी गई, वो आर्टिफिशियल निकली। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला को सुनसान जगह पर ले गया था। जहां पहले दोनों ने शराब भी पी थी। राजस्थान के भीलवाड़ा में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला आर्टिफिशियल ज्वेलरी पहने हुई थी, जिसे देख एक युवक ने असली समझ लिया।

इसके बाद युवक ने ज्वेलरी लूटने के इरादे से महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार उससे पूछताछ शुरू की, तब इस मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। सदर थाना क्षेत्र में महिला का खून से लथपथ शव मिला था। इसके बाद उसकी पहचान 35 वर्षीय सीमा बंजारा पत्नी गारू बंजारा निवासी बंजारा बस्ती पटेल नगर भीलवाड़ा के रूप में हुई। मौके पर डॉग स्क्वॉड, एफएसएल और साइबर टीम को बुलाया गया।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स निकलवाकर आरोपी का पता लगाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी 24 वर्षीय शोएब मोहम्मद सिलावट पुत्र जमील मोहम्मद को अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो पता चला कि ज्वेलरी लूटने के लिए उसने महिला की हत्या की थी, जो असली नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल थी।