ऊना/सुशील पंडित : थाना गगरेट के अंतर्गत तहसीलदार रोहित कंवर की पत्नी ने गलती से कोई दवा खा ली और उस दवा की ओवरडोज के कारण मौत हो गई । रोहित कंवर तहसीलदार जो कि गगरेट की तहसील घनारी में सेवारत थे और अभी हाल ही में गगरेट से बंगाणा के लिए स्थान्तरण हुआ था । स्थान्तरण के बाद रोहित कंवर ने अपना आवास अभी गगरेट में ही रखा था और एक दो दिन में गगरेट से शिफ्ट होकर बंगाणा जाने वाले थे । प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसीलदार रोहित कंवर की पत्नी किसी मनोरोग से पीड़ित थी और लम्बे समय से मनोरोग की दवा चल रही थी ।
बुधवार शाम के समय तहसीलदार की पत्नी ने खुद फोन करके जानकारी दी कि उसने मनोरोग दवा की ज्यादा मात्रा ले ली है और अब उसकी तबियत खराब हो रही है । उसके बाद उसे स्थानीय सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया वहां उसकी ज्यादा तबियत खराब होने के कारण उसे पंजाब के होशियारपुर के में दाखिल करवाया गया लेकिन वहां पर गुरुवार सुबह उसने दम तोड़ दिया । थाना गगरेट प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मामलें की सूचना मिलने पर पुलिस टीम होशियार पुर गई और शव की पोस्टमार्टम के लिए ऊना लाया गया है ,मामले की जांच की जा रही है ।