Punjab Govt AD
HomePunjabAmritsarजालंधर : 500 ग्राम हेरोइन सहित महिला गिरफ्तार

जालंधर : 500 ग्राम हेरोइन सहित महिला गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिल्लौर : एसएसीपी मुखविंदर सिहं भुल्लर के दिशा निर्देशों पर पुलिस ने नशे की सप्लाई देने जा रही एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 500 ग्राम हेरोइन और 5 लाख 22 हजार ड्रग मनी बरामद की है। गिरफ्तार महिला की पहचान अमरजीत कौर उर्फ जीता निवासी गांव परागपुर थाना ओड के रूप में हुई है। डीएसपी सिमरनजीत सिंह ने बताया कि थाना फिल्लौर के प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज कुमार पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान फिल्लौर चुंगी पर मौजूद थे।

जहां उन्होंने महिला कॉन्स्टेबल की मदद के साथ अमरजीत कौर के बैग से 500 ग्राम हेरोइन बरामद कर आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित के खिलाफ अलग-अलग थानों में पहले नशा तस्करी के साथ मुकद्दमें दर्ज हैं। पुलिस अमरजीत को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। ताकि यह पता चल सके कि वह यह सप्लाई कहां से लेकर आई थी और कहा देने जा रही थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -