Punjab Govt AD
HomeNationalअंधाधुंध फायरिंग के साथ बारात का स्वागत, जांच में जुटी पुलिस, देखें...

अंधाधुंध फायरिंग के साथ बारात का स्वागत, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ग्वालियरः जिले में कुछ युवकों द्वारा बारात के जश्न में अंधाधुंध फायरिंग करने का मामला सामने आया है। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के सागर ताल रोड की बताई जा रही है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडियो पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी एक्शन में आ गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी मुताबिक, शुक्रवार को सामने आए एक वीडियो में 3 युवक अपनी लाइसेंसी हथियार से फायरिंग करते दिख रहे हैं। हालांकि, पुलिस अभी यह पुष्टि नहीं कर पाई है कि वीडियो कब का और कहां का है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

प्रदेश में किसी भी शादी या समारोह में हर्ष फायरिंग पूरी तरह प्रतिबंधित है। पुलिस के मुताबिक, ऐसी फायरिंग जानलेवा हो सकती है क्योंकि गोली किसी भी सतह से टकराकर लोगों को घायल कर सकती है। ग्वालियर-चंबल अंचल, खासकर भिंड, मुरैना और ग्वालियर में हर्ष फायरिंग के सबसे ज्यादा मामले सामने आते हैं। हर साल कई लोग इस वजह से घायल होते हैं और कुछ की जान भी चली जाती है। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -