Punjab Govt AD
HomeEntertainmentबॉलीवुड में शोक की लहरः अजय देवगन, गोविंदा, सन्नी देयोल, अभिनेताओं को...

बॉलीवुड में शोक की लहरः अजय देवगन, गोविंदा, सन्नी देयोल, अभिनेताओं को हिट फिल्में देने वाले प्रोड्यूसर का हुआ निधन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: बॉलीवुड के लिए मंगलवार की सुबह एक दुखी कर देने वाली खबर लेकर आई है. 90s और 2000s के शुरुआती सालों में, बॉलीवुड की कई चर्चित फिल्मों के प्रोड्यूसर रहे धीरजलाल शाह का सोमवार को निधन हो गया. मुंबई के हॉस्पिटल में उनक इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली. 

इंडियन फिल्म टीवी प्रोड्यूसर्स काउंसिल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर धीरजलाल शाह के निधन की खबर कन्फर्म करते हुए लिखा, ‘बहुत दुख भरी खबर है, अपना स्टूडियो और टाइम वीडियो के मालिक, श्री धीरजलाल नानजी शाह का निधन हो गया है. उनके परिवार और चाहने वालों को हमारी सांत्वनाएं. ओम शांति.’ 

बनाई थीं कई  हिट फिल्में

धीरजलाल ने अनिल शर्मा की फिल्म ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई’ प्रोड्यूस की थी, जिसमें सनी देओल, प्रीति जिंटा और प्रियंका चोपड़ा ने काम किया था. उन्होंने सुनील शेट्टी की फिल्म ‘कृष्णा’, गोविंदा की ‘गैम्बलर’ और अजय देवगन स्टारर ‘विजयपथ’ भी प्रोड्यूस की थीं. ये सभी फिल्में ऐसी हैं जो अपने समय में दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर रहीं. इन फिल्मों ने जमकर कमाई भी की थी.

धीरजलाल शाह के पीछे उनकी पत्नी मंजू धीरज शाह और दो बेटियां हैं- शीतल पुनीत गोयल और सपना धीरज शाह. उनके पीछे उनके बेटे- जिमित शाह और बहू, पूनम शाह भी हैं.

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -