Punjab Govt
HomeNationalचौकीदार पर चाकुओं से हमला, चोरी के इरादे से होटल पहुंचे थे...

चौकीदार पर चाकुओं से हमला, चोरी के इरादे से होटल पहुंचे थे बदमाश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

करनालः हरियाणा के करनाल के नेवल में मनका पैलेस के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने एक चौकीदार पर चाकुओं से हमला कर दिया। बदमाशों ने एक के बाद एक 8 से 10 बार उस पर वार किया। घायल बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया। बदमाश चोरी के इरादे से आए थे या फिर किसी रंजिश के चलते चौकीदार पर हमला किया इसकी जांच फिलहाल कुंजपुरा थाना पुलिस और सीआईए की टीम कर रही है।

ठेकेदार गुरविंदर सिंह ने बताया कि गांव घीड़ निवासी धर्मपाल (65) कुंजपुरा रोड पर नेवल में मनका पैलेस के पास बन रहे होटल में चौकीदार था। रात को वह होटल के बाहर बैठकर रखवाली कर रहा था। इस दौरान बाइक पर दो बदमाश आए और आते ही दोनों बदमाशों ने धर्मपाल पर 8 से 10 बार चाकुओं से हमला कर दिया।

गुरविंदर ने बताया कि मैं होटल में ही अपने कमरे में सो रहा था। धर्मपाल खून से लथपथ हालत में उसके कमरे में पहुंचा और उसे जगाया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। कुंजपुरा थाना एसएचओ महावीर ने बताया कि अभी तक इस घटना के पीछे की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। जांच जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -