Loading...
HomeEntertainmentक्या सच में राजपाल यादव हुए जेल से रिहा? जानें Viral Video...

क्या सच में राजपाल यादव हुए जेल से रिहा? जानें Viral Video की सच्चाई

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इन दिनों खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। चेक बाउंस मामले में उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ गया है। राजपाल को जेल में बंद देखकर बॉलीवुड भी उनकी मदद के लिए आगे आया है। कई स्टार्स ने राजपाल की मदद करने का ऐलान किया है। हर कोई इसी इंतजार है कि राजपाल कब जेल से रिहा होंगे। मगर इसी बीच एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसको लेकर दावा किया जा रहा है कि एक्टर रिहा हो गए हैं। इस वीडियो में सच क्या है आपको बताते हैं।

इस वजह से वायरल हुआ वीडियो


राजपाल यादव वायरल वीडियो में जेल से रिहा होने की खुशी जाहिर करते दिखे। मीडिया के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान का भी धन्यवाद किया। ऐसे में कई लोगों को यह लग रहा है कि सलमाऩ खान ने राजपाल की जेल से बाहर आने में मदद की है। कमेंट सेक्शन में लोग सलमान की सराहना भी कर रहे हैं और राजपाल के रिहा होने पर खुशी भी जता रहे हैं। वीडियो में राजपाल यह कह रहे हैं कि सलमान भाई बड़े भाई की तरह हैं। सलमान भाई के साथ आज बैठ कर अंदर से बहुत खुशी महसूस होती है। सलमान भाई जैसे इंसान अपनी इंडस्ट्री में बहुत कम हैं। वो हमेशा लोगों की मदद के लिए खड़े रहते हैं। हमने तो सलमान भाई के साथ कई फिल्में भी की हैं।

क्या सच में सही है वीडियो?

राजपाल यादव का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है उसको देखकर फैंस को यह लग रहा है कि एक्टर जेल से रिहा हो चुके हैं परंतु इस बात में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। एक्टर अभी भी जेल में बंद हैं। राजपाल का ये वीडियो भी अभी का नहीं है बल्कि साल 2018 का है जो सालों के बाद अब वायरल हो रहा है।

ये है पूरा मामला

राजपाल यादव का यह केस साल 2010 का है। एक्टर पर इस समय करोड़ों का कर्ज है। दरअसल उन्होंने डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म अता पता लापता बनाने के लिए 5 करोड़ रुपये लिए थे परंतु फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाई। फिल्म फ्लॉप होने के कारण एक्टर को भारी नुकसान झेलना पड़ा वो लिए हुए पैसे भी नहीं दे पाए। उन्होंने कई चेक भी दिए पर वो सभी बाउंस हो गए। ऐसे में एक्टर पर लीगल एक्शन लिया गया। राजपाल का लोन अब 9 करोड़ तक पहुंच चुका है। इसी केस में वो इस समय जेल में बंद है

हालांकि उनकी मदद के लिए कई बॉलीवुड सितारों ने हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन, सोनू सूद समेत कई कलाकारों ने राजपाल की मदद करने का वादा किया है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page