Loading...
- Advertisement -
HomeSportsक्रिकेट से संन्यास के बाद प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे Virat Kohli-Anushka,...

क्रिकेट से संन्यास के बाद प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे Virat Kohli-Anushka, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वृंदावन: भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली पत्नी अनुष्का के साथ मंगलवार सुबह 7.20 बजे इनोवा कार से वृंदावन पहुंचे। उन्होंने आश्रम श्री राधा केली कुंज में प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। विराट और अनुष्का ने प्रेमानंद महाराज से करीब 15 मिनट वार्तालाप की। इस दौरान वह 2 घंटे 20 मिनट दोनों केली कुंज आश्रम में रहे। इसके बाद 9.40 बजे वहां से निकले।

प्रेमानंद महाराज के आश्रम से निकलने के करीब आधे घंटे बाद विराट-अनुष्का दोबारा वापस आए। इस दौरान विराट-अनुष्का ने आश्रम के कामों के बारे में जानकारी ली। केली कुंज आश्रम से निकलने के बाद विराट कोहली बाराह घाट के निकट रहने वाले संत प्रेमानंद के गुरु गौरांगी शरण से भी मिले। जहां 5 मिनट उन्होंने गौरांगी शरण से मुलाकात की। इससे पहले भी विराट कोहली दो बार वृंदावन आ चुके हैं।

विराट कोहली 4 जनवरी 2023 और 10 जनवरी 2025 को वृंदावन पहुंचे थे । जानकारी के अनुसार विराट कोहली वृंदावन के होटल रेडिसन में रुके हैं। बता दें कि विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा सोमवार को की थी। कोहली ने इंस्टाग्राम पर लिखा था- टेस्ट क्रिकेट ने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया, वो पाठ सिखाए जो जिंदगीभर मुझे याद रहेंगे। अपने टेस्ट करियर में विराट कोहली ने 123 मैच खेले हैं। उन्होंने 30 शतक और 31 अर्धशतक बनाए। विराट ने 7 दोहरे शतक लगाए हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page