Punjab Govt Advertisement
HomeEntertainmentParents बनने वाले हैं Vicky-Katrina, एक्ट्रेस ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते दी...

Parents बनने वाले हैं Vicky-Katrina, एक्ट्रेस ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते दी फैंस को Good News

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बॉलीवुड: एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस जल्द अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए फैंस को दी। लंबे समय से कैटरीना अपनी प्रेग्नेंसी के चलते सुर्खियों में बनी हुई थी अब ऐसे में उन्होंने इन सब अटकलों पर एक तस्वीर के जरिे विराम लगा दिया है। सोशल मीडिया पर जो उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है जिसके बाद फैंस दोनों को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

बेबी बंप किया एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट

कैटरीना ने अपनी और विक्की की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में कैटरीना व्हाइट कलर की स्लीवलेस ड्रेस में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। फोटो को कैटरीना और विक्की ने अपने हाथ में पकड़ा हुआ है। दोनों काफी खुश और एक्साइटेड दिख रहे हैं। तस्वीर का कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा कि – हमारी जिंदगी का बेस्ट चैप्टर शुरु करने की शुरुआत हो रही है। दिल खुशी और आभार से भरा हुआ है। कपल की इस पोस्ट के बाद फैंस के अलावा कई सेलेब्स भी उन्हें बधाई देते हुए दिख रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

2021 में की थी कपल ने शादी

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 सितंबर 2021 को शादी की थी। दोनों की शादी काफी ग्रैंड लेवल पर हुई थी। राजस्थान के सवाईमोधपुर में कपल ने एक-दूसरे के साथ सात फेरे लिए थे। उनकी शादी काफी चर्चा में रही थी और बाद में तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थी। विक्की कैटरीना की जोड़ी फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों का रोमांटिक बॉन्ड फैंस को बहुत अच्छा लगता है और उन्हें साथ में स्क्रीन पर भी देखना चाहते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछली बार विक्की कौशल फिल्म ‘छावा’ में नजर आए थे। यह फिल्म काफी सुपरहिट हुई थी। फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़े थे। अब एक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में नजर आएंगे। इसके अलावा कैटरीना कैफ आखिरी बार 2024 में आई फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ में दिखी थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -