Punjab Govt
HomeHimachalवशिष्ट पब्लिक स्कूल के छात्र शौर्य प्रीत ने ट्रिपल जंप स्पर्धा में...

वशिष्ट पब्लिक स्कूल के छात्र शौर्य प्रीत ने ट्रिपल जंप स्पर्धा में सिल्वर पदक जीता

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता  7 से 8 जून, 2025 तक बिलासपुर में संपन्न हुईं। इस प्रतियोगिता में सभी जिलों के खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए वशिष्ट पब्लिक स्कूल जिला ऊना के बाहरवीं कक्षा के छात्र शौर्य प्रीत ने अंडर -18 लड़कों की ट्रिपल जंप स्पर्धा में  सिल्वर पदक जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

यह जिला ऊना के लिए बड़े गौरव की बात है। आगामी दिनों में होने वाली नॉर्थ जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए शौर्य प्रीत का चयन हुआ है। स्कूल के निदेशक अनुज विशिष्ट ने शौर्य प्रीत के माता-पिता को बधाई दी। स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने कहा कि वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए हमेशा ही तत्पर रहेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -