Punjab Govt
HomeInternationalUS-Israel-Iran War: International Airport और इमारतों पर किया अटैक, देखें वीडियो

US-Israel-Iran War: International Airport और इमारतों पर किया अटैक, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ड्रोन से एयरपोर्ट के पास फ्यूल टैंक को बनाया निशाना

नई दिल्लीः ईरान की तरफ से पड़ोसी देशों पर हमले अभी जारी हैं। सऊदी डिफेंस मिनिस्ट्री ने बताया है कि उसने राजधानी रियाद में डिप्लोमैटिक क्वार्टर को निशाना बना रहे एक ड्रोन को नष्ट किया है। पिछले कुछ दिनों से ईरान और उसके विरोधियों के बीच बढ़ते टकराव ने पूरे इलाके की सुरक्षा स्थिति को बेहद संवेदनशील बना दिया है। इसी कड़ी में अब कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फ्यूल टैंक को निशाना बनाते हुए ड्रोन हमला किया गया है। जबकि सऊदी अरब ने अपने हवाई क्षेत्र में घुसे कई ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है। वही कुवैत में इमारत पर भी ईरान ने अटैक किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

IRGC ने ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 के तहत नए सिरे से हमले शुरू किए हैं।‌हमलों में नई सॉलिड-फ्यूल मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया है। ईरान की एलीट मिलिट्री फोर्स IRGC ने अमेरिकी और इजरायली ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान ने दुबई में भी हमले किए हैं। अमेरिकी लोगों के रहने की जगह को टारगेट करने के लिए अनमैन्ड एरियल सिस्टम का भी इस्तेमाल किया गया। ड्रोन ने ‘मरीना’ में एक इमारत को निशाना बनाया है।

लेबनान की हेल्थ मिनिस्ट्री ने रविवार को बताया कि एक इजरायली एयरस्ट्राइक ने सेंट्रल बेरूत के राउचे जिले में एक होटल को निशाना बनाया जिसमें कम से कम चार लोग मारे गए और 10 अन्य घायल हो गए। वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान पस्त हो गया है और उसकी सेना को भारी नुकसान हुआ है। ट्रंप ने कहा है कि हाल के हमलों में ईरान के 42 नौसैनिक जहाज नष्ट कर दिए गए हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिकी हमलों में ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े ठिकानों को भी निशाना बनाया गया है।

कुवैत की राष्ट्रीय तेल कंपनी कुवैत ऑयल कंपनी (KOC) ने बताया कि देश के एयरपोर्ट क्षेत्र में स्थित फ्यूल टैंक को ड्रोन से निशाना बनाया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने इसे देश की महत्वपूर्ण ऊर्जा संरचना पर सीधा हमला बताया है। कुवैत की सेना ने कहा कि देश के हवाई क्षेत्र में घुसे कई शत्रुतापूर्ण ड्रोन को रोकने के लिए तुरंत कार्रवाई की गई। इंटरसेप्शन के दौरान गिरने वाले मलबे से कुछ नागरिक सुविधाओं को नुकसान भी पहुंचा। एहतियात के तौर पर कुवैत ने अपने कच्चे तेल उत्पादन में अस्थायी कटौती की घोषणा की है। सरकार का कहना है कि यह कदम ऊर्जा ढांचे की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय सऊदी मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस (MOD) ने कहा कि देश के कई क्षेत्रों में घुसने की कोशिश कर रहे ड्रोन और मिसाइलों को एयर डिफेंस सिस्टम ने नष्ट कर दिया है। राजधानी रियाद के डिप्लोमैटिक क्वार्टर सहित कई संवेदनशील इलाकों को निशाना बनाने की कोशिश की गई थी। रिपोर्ट के अनुसार प्रिंस सुल्तान एयर बेस की ओर बढ़ रही तीन बैलिस्टिक मिसाइलों को भी हवा में ही नष्ट कर दिया गया। यह एयर बेस अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी के कारण रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके अलावा दक्षिण पूर्व स्थित शैबा ऑयल फील्ड के ऊपर उड़ रहे 17 ड्रोन भी मार गिराए गए।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -