पूर्व विधायक की गृह पंचायत को मिली बहुत बडी सौगात
सचिन बैंसल/बददी: बददी उपमंडल में अपने सामाजिक कार्यों को जारी रखते हुए उर्मिला गुरमेल चौधरी भाजपा सचिव जिला सोलन ने रविवार को लेही पंचायत को लाखों की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन समर्पित किया है। उर्मिला गुरमेल चौधरी लगातार बददी औद्योगिक शहर में सामाजिक कार्यों को लेकर लंबे समय से सक्रिय हैं और जरूरतमंद, पंचायतों, लोगों और अन्य वर्ग की समस्याओं को सुलझाने का काम कर रहे हैं। यह पंचायत दून के पूर्व भाजपा विधायक परमजीत सिंह पम्मी की गृह पंचायत है जहां सामुदायिक केंद्र की कमी थी जो कि उर्मिला चौधरी की अथक मेहनत से पूर्ण हो गई है। रविवार को लेही पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में उर्मिला गुरमेल चौधरी ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की और लोगों को यह सामुदायिक परिसर समर्पित किया।
इस मौके पर गुरमेल चौधरी ने कहा कि सामुदायिक भवन लेही पंचायत के कोली माजरा गांव वार्ड नंबर 3 में स्थापित किया गया है। इस सामुदायिक भवन का समस्त क्षेत्र के लोग अब अपने नियमित होने वाले कार्यक्रमों में लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि लंबे समय से पहले ही पंचायत वासियों की सामुदायिक भवन को लेकर मांग थी जो अब पूरी हो गई है इससे सामुदायिक भवन में क्षेत्रवासी अपने नैतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर सकेंगे। सामुदायिक भवन मंदिर परिसर के नजदीक ही है, ऐसे में यहां हर वर्ष होने वाली कथाएं और अन्य आयोजनों के लिए भी यह भवन परिसर काफी मददगार साबित होगा। बता दें कि गुरमेल चौधरी व उनकी टीम बद्दी क्षेत्र में गौशालाएं, स्वास्थ्य शिविर, गरीब कन्याओं की शादी सहित अन्य कई तरह के सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं।
