Loading...
Punjab Sehat Yojna
HomeChandigarhसैलेरी ना मिलने से परेशान जॉइंट कमिश्नर के ऑफिस घुसे सुरेंद्र कांगड़ा,...

सैलेरी ना मिलने से परेशान जॉइंट कमिश्नर के ऑफिस घुसे सुरेंद्र कांगड़ा, खुद को किया बंद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः नगर निगम कार्यालय में कर्मियों की सैलेरी ना मिलने को लेकर मामला गरमा गया है। दरअसल, 3 माह की सैलेरी ना मिलने से परेशान होकर नगर निगम के डोर टू डोर के अध्यक्ष सुरेंद्र कागड़ा जॉइंट कमिश्नर हिमांशु गुप्ता के ऑफिस में घुस गया। इस दौरान उसने अंदर बने रेस्ट रूम में खुद को बंद कर लिया। सुरेंद्र ने कहा कि घरों से कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों को 3 महीने से सैलरी नहीं मिली। डोर सुरेंद्र कागड़ा ने साफ कहा कि जब तक सैलरी आने का मैसेज नहीं मिलेगा, वह बाहर नहीं आएगा। अध्यक्ष सुरेंद्र का आरोप है कि उसे और उसके कई साथियों को पिछले 3 महीने से वेतन नहीं मिला है।

उनका कहना है कि बायोमेट्रिक अटेंडेंस में तकनीकी दिक्कत के कारण वेतन रोका गया है, जबकि वे नियमित काम कर रहे हैं। जिसके चलते उनका घर का गुजारा चलना मुश्किल हो गया और घर में राशन तक नहीं है। जॉइंट कमिश्नर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि उन्होंने सुबह ही अकाउंट्स विभाग को सैलरी जारी करने के निर्देश दे दिए थे, लेकिन इसके बावजूद कर्मचारी बाहर आने को तैयार नहीं हुआ। निगम प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-17 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक कर्मचारी को समझाने की कोशिश करती रही।

रेस्ट रूम की बालकनी की ओर शीशे लगे होने के कारण पुलिसकर्मियों ने बाहर से सुरेंद्र से बातचीत की, लेकिन उसने सैलरी का मैसेज आने तक बाहर आने से इनकार कर दिया। इस दौरान उसने फेसबुक लाइव भी कर दिया। काफी मशक्कत के बाद दरवाजा खुलवाया गया और पुलिस ने सुरेंद्र को हिरासत में ले लिया। निगम की शिकायत के बाद उसे गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ प्रिवेंटिव एक्शन लिया गया है। पुलिस ने बताया कि वीरवार को उसे एसडीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Sehat Yojna

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page