Punjab Govt AD
HomeTechMahindra Thar पर मिल रही 40,000 रुपये तक की छूट

Mahindra Thar पर मिल रही 40,000 रुपये तक की छूट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः महिंद्रा थार का भारतीय बाजार में अलग ही जलवा है। साथ ही यह महिंदा की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV भी है। अच्छी बात ये कि आपके पास इसे खरीदने का बेहतरीन मौका है। कंपनी Thar 4×4 पर जबरदस्त डिस्काउंट दे रही है। यह छूट इसके थार फोर व्हील ड्राइव के पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट्स पर लागू होती है। महिंद्रा थार को दो वेरिएंट- AX (O) और LX में खरीदा जा सकता है। SUV के साथ तीन इंजनों का ऑप्शन मिलता है। पहला 1.5 लीटर डीजल इंजन है, जो 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और रियर व्हील ड्राइव (RWD) के साथ आता है। दूसरा 2.2 लीटर डीजल इंजन है, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स के साथ आता है। यह इंजन सिर्फ फोर व्हील ड्राइव (4WD) के साथ आता है।

इसके अलावा तीसरा इंजन 2.0 लीटर पेट्रोल यूनिट है, जिसके साथ ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। इस इंजन को RWD और 4WD दोनों में खरीदा जा सकता है। इसका 1.5L डीजल इंजन 118bhp की पावर और 300Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। वहीं इसका 2.2L डीजल इंजन 130bhp और 300Nm का आउटपुट देता है। इसके अलावा पेट्रोल इंजन 152bhp की पावर और 300Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

Mahindra Thar 4WD की कीमत 13.87 लाख रुपये से शुरू होती है। यह कीमत एक्स-शोरूम के हिसाब से है। इसके पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट पर कंपनी 40,000 रुपये तक की छूट दे रही है।

थार के अलावा महिंद्रा की बाकी गाड़ियों पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है। Mahindra Marazzo पर 72 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है। महिंद्रा बोलेरो पर 66 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं XUV300 को 52,000 रुपये तक की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। साथ ही बोलेरो नियो पर 48,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -