Punjab Govt
HomeNationalबेकाबू Car पोल से टकराई, भीषण सड़क हादसे में 4 की मौत

बेकाबू Car पोल से टकराई, भीषण सड़क हादसे में 4 की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी और बेटी समेत 4 लोगों की मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुआ। थानाधिकारी मनोज सिकरवार ने बताया कि कार मध्यप्रदेश से उत्तरप्रदेश की तरफ जा रही थी। सनखेड़ा पुलिया के पास बेकाबू होकर स्पीड कंट्रोलर पोल से टकरा गई। हादसे में कार सवार दंपति और उनकी बेटी समेत 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा घायल हो गया।

हादसा इतना भयंकर था कि पोल से टकराने के बाद कार के आगे का पूरा हिस्सा बिखर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद रेस्क्यू कर लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में सतीश चंद्र गोयल (35), पत्नी कुसुम (28), बेटी रितिका (14) और ड्राइवर शैलेंद्र सिंह (32) निवासी बिहार की मौत हो गई है। जबकि सतीश का बेटा विशाल (21) गंभीर घायल हुआ। जिसका झालावाड़ के सरकारी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को रामगंजमंडी हॉस्पिटल रखवाकर परिजनों को सूचना दी है। जिनके आने पर पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -