Punjab Govt
HomeBreaking Newsअनियंत्रित Bike खाई में गिरी, 2 श्रद्धालुओं की मौत

अनियंत्रित Bike खाई में गिरी, 2 श्रद्धालुओं की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गंगोत्री धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे दोनों

देहरादूनः गंगोत्री धाम के दर्शनों के लिए जा रहे बाइक सवार दो श्रद्धालु 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।  बताया जा है कि उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिरी। हादसा उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गंगनानी मार्ग पर हुआ।

पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल पर गुजरात का पंजीकरण नंबर है। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना की सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची और गहरी खाई में उतर कर बाइक सवारों को बाहर निकाला।

वहीं पुलिस ने बताया कि दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी और उनके शवों को स्ट्रेचर की सहायता से बाहर निकाला गया। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान मध्यप्रदेश में इंदौर के रहने वाले आशीष मिश्रा (47) और गुजरात में सूरत के रहने वाले कचाड़िया (25) के रूप में हुई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -