मृतक व्यक्ति की नहीं हो पाई शिनाख्त
शव को चंडीगढ़ डेढ हाउस में रखा शिनाख्त के लिए
बद्दीसचिन बैंसल: बद्दी के ट्रक यूनियन के समीप सड़क पर बेहशी की हालत में मिले व्यक्ति ने पीजीआई में दम तोड़ दिया है। मृतक व्यक्ति की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने अभी मृतक का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। पोस्टमार्टम 72 घंटे के बाद किया जाएगा। अभी तक शव को शिनाख्त के लिए रखा गया है।
27 अक्तूबर को ट्रक यूनियन के समीप सड़क के किनारे एक युवक बेहोश की हालत में पड़ा था। युवक का कद पांच फीट दो इंच है और छरहरा शरीर है। वहां उसे बेहोशी की हालत में पड़े व्यक्ति को बद्दी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां पर हालत नाजुक होने पर उसे चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रैफर कर दिया गया। युवक की कोई तामीरदार न होने से उसे पुलिस ने भी पीजीआई पुहंचायाऔर वहां पर एक निजी संस्था उक्त व्यक्ति की पीजीआई में देखरेख कर रही थी। उपचार के बाद भी व्यक्ति होश में नहीं आया। जिससे उसकी नाम व पते का पता नहीं चल पाया। पिछले पंद्रह दिन तक जिंदगी और मौत के बीच झूझते हुए व्यक्ति ने रविवार को दम तोड़ दिया है।
एसडीपीओ अभिषेक ने बताया कि मृतक व्यक्ति की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। दुर्घटना के बाद से ही वह बेहोशी की हालत में ही रहा। व्यक्ति को पास कोई भी नाम व पते का सुबूत नहीं मिल पाया। मृतक की आयु 30 साल के आसपास है। मृतक को चंडीगढ़ पीजीआई में डेड हाउस में रखा है। इस बीच अगर शिनाख्त हो जाती है तो उसकी पोस्टमार्टम कराया जाएगा अन्यथा 72 घंटे के बाद उसका पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार करा दिया जाएगा।
