भिलाईः ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही दुर्ग SSP विजय अग्रवाल खुद मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। जांच में सामने आया है कि हादसा गलत तरीके से बनाए गए ब्रेकर की वजह से हुआ है। जिसके बाद SSP ने सड़क निर्माता कंपनी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
सड़क दुर्घटना के बाद दुर्ग एएसपी ट्रैफिक ऋचा मिश्रा अपनी टीम के साथ पहुंची थी। एएसपी ऋचा मिश्रा ने बताया कि सड़क निर्माता कंपनी ने नेशनल हाईवे में अमानक ब्रेकर बना दिए हैं। इन ब्रेकर की वजह से जब स्पीड से कोई गाड़ी निकलती है तो उसका संतुलन बिगड़ जाता है और सड़क दुर्घटना होती है। मोहनीश कुरैशी भी अपने 14 साल के भतीजे सोहान कुरैशी को लेकर बाइक के जरिए रायपुर से लौट रहा था। ब्रेकर में उसकी बाइक असंतुलित हो गई और बाइक ट्रेलर के नीचे जा घुसी।