ऊना/सुशील पंडित : ऊना पुलिस ने अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर के निर्देशानुसार वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिये विशेष अभियान चलाया है । सदर थाना प्रभारी मनोज वालिया ने वताया कि यह अभियान दस दिन तक चलेगा जिसमें वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जायेगा । दस दिन तक ट्रिपल राईडिंग,विना नम्बर पलेट, विना हेलमेट और वाहन चलाते बक्त मोवाईल का प्रयोग करने वाले चालकों को हिदायत दी जायेगी।
उसके वाद जीरो टालरेंस की निति अपनाते हुए चालान काटे जायेगें। नाके के दौरान देखने को मिला की पुलिस को देखकर हाथ में लटका रखा हेलमेट लगा लेते हैं। लोग ऐसा ना करें बल्कि पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने हेलमेट लगाये हुए दोपहिया वाहन चालकों को प्रोत्साहित भी किया । दोपहिया वाहन पर जा रहे एक युवक ने अपने बच्चे को भी हेलमेट पहनाया हुआ था । थाना प्रभारी मनोज वालिया ने बच्चे को चॉकलेट देकर सम्मानित किया ।
वहीं विना हेलमेट और विना सीट वेल्ट पहने चालकों को हिदायत देकर छोड़ा गया । जहां दोपहिया वाहनों पर सवार दोनों लोगों के लिए हेलमेट पहना जरूरी किया गया है मगर अब दोपहिया वाहन पर सवार चालक भी हेलमेट पहनने में दिक्कत महसूस कर रहे है। हेलमेट ना पहनने वालों में अधिकतर युवा वर्ग ज्यादा मात्रा में नजर आते है। उन्होने लोगों से अपील की है कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस का साथ दें और यातायात नियमों का पालन करें । इस मौके पर थाना प्रभारी के साथ सिटी चौकी के प्रभारी तेजेन्द्र सिंह और अन्य पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे ।