ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता युवा मोर्चा की ऊना मंडल इकाई का विस्तार कर दिया गया है। वीरवार को मंडल अध्यक्ष रवि जैलदार ने वित्त आयोग अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल की मौजूदगी में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए युवाओं को पदभार सौंपा। जानकारी देते हुए भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रवि जैलदार ने बताया कि अनीस ठाकुर व सुखविंदर चौधरी को महासचिव, अंकु राणा बहडाला, मनी ठाकुर जनकौर, संजीव वर्मा संतोषगढ़, सुनील कुमार छतरपुर, सतीश कुमार खानपुर, पवन सैनी लाल सिंगी, नव सैनी लाल सिंगी, विकास पूरी ऊना, अमन सैनी अरनियाला लोअर , अरुण ठाकुर अरनियाला व सुखविंदर बसोली को उपाध्यक्ष , विवेक चौधरी नंगड़ा , अभय चौधरी बराना , भूपिंदर कुठार , कृष्ण चौधरी जनकोर , महेश थिंद देहलां , प्रिंस मैहतपुर , हरीश नंगड़ा , अमन नंगड़ा, साहिल चौधरी खानपुर को सचिव, विनोद बहडाला, गुरचरण देहलां, दीपक बनगढ़, राहुल बनगढ़ ,इक़बाल जनकौर, मनीष कुमार बसोली, रजत जोशी सुनेहरा को संयुक्त सचिव, नरिंदर ठाकुर को कोषाध्यक्ष, गौरव राणा व हेमंत सहोड़ को सोशल मीडिया प्रभारी का कार्यभार सौंपा गया। कार्यकारिणी सदस्य प्रताप राणा बहडाला, गौरव बराना, नवदीप छतरपुर, निमिष कुठार खुर्द, अभिषेक भडोलियाँ खुर्द , सौरव मेनन लोअर देहलां और सिद्धार्थ ठाकुर जनकौर को शामिल किया गया। इस मौके पर मंडल महामंत्री युवा मोर्चा रुपिंदर सिंह देहल , उपाध्यक्ष जसविंदर मोनू , मयंक ठाकुर मिंकू , जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष जयवीर ठाकुर , सचिव विकास कुमार , जिला सोशल मीडिया प्रभारी उधय रायजादा , ऊना शहरी इकाई अध्यक्ष साहिल बाली महासचिव शिवम सैनी , मैहतपुर शहरी इकाई अध्यक्ष आकाश राणा , महासचिव शिवांश दुवेदी , संतोषगढ़ महामंत्री तरुण पूरी उपाध्यक्ष रजत चब्बा , रजत रज्जी , धीरज मेहराल , विक्की सैनी समेत अन्य युवा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

युवा मोर्चा की ऊना मंडल इकाई का हुआ विस्तार
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -