.
Himachalऊना शहर की ड्रेनेज परियोजना का कार्य 40 प्रतिशत से अधिक पूराः...

ऊना शहर की ड्रेनेज परियोजना का कार्य 40 प्रतिशत से अधिक पूराः सत्ती

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

 ऊना/सुशील पंडित: 22 करोड़ रुपए से ऊना शहर में बन रही नालों के चैनलाइजेशन की परियोजना का कार्य 40 प्रतिशत से अधिक पूरा कर लिया गया है। इस परियोजना का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद शहर में जल भराव की समस्या का स्थाई समाधान होगा और शहर के निवासियों को लाभ मिलेगा। 

प्रदेश सरकार ने ऊना शहर के लिए प्रस्तावित ड्रेनेज परियोजना के तहत 7 प्रमुख नालों की चैनलाइजेशन को 22 करोड़ रुपए प्रदान किए हैं, जिनके माध्यम से शहर का सारा पानी लालसिंगी खड्ड के साथ-साथ ऊना खड्ड में मिलाया जाएगा। ऊना शहर के सात प्रमुख नालों में कोटला नाला, अरनियाला नाला, सब्जी मंडी नाला, नंगल से पुराना होशियारपुर रोड का नाला, होटल नटराज के साथ का नाला, वार्ड नंबर 10 रामपुर का नाला तथा चंद्रलोक कॉलोनी नालों को पक्का किया जा रहा है और यहां से बारिश के पानी की उचित निपटारा किया जाएगा।

छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि बरसाती पानी का सही निकासी न होने के चलते बारिश के दिनों में अकसर शहर की गलियों व सड़कों में पानी भर जाता है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को दूर करने के लिए ड्रेनेज परियोजना बनाई गई है, जिससे ऊना शहर को जल भराव की समस्या से छुटकारा मिलेगा। जल शक्ति विभाग को बरसात से पहले इस परियोजना का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी सात नालों को पक्का करने का कार्य जल शक्ति विभाग तीव्र गति से कर रहा है और उम्मीद है कि तय समय सीमा में इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। सत्ती ने इस परियोजना को धरातल पर उतारने व इसके लिए धन उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त किया।

वहीं अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग नरेश धीमान ने कहा कि शहर के सभी सात नालों के चैनलाइजेशन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने शहर के निवासियों से भी इस महत्वपूर्ण परियोजना का कार्य पूरा करने के लिए विभाग के साथ सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी निवासी अगर इस परियोजना को पूरा करने में सहयोग करेंगे तो शहर की जल भराव की समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नगर निगम बैठक में आप पार्षद रीटा का हंगामा, देखें वीडियो

फगवाड़ाः नगर निगम फगवाड़ा के मीटिंग हॉल में नगर...

Punjab News: फिल्मी स्टाइल में जागरण में चली गोलियां, मची भगदड़, 3 घायल, देखें वीडियो

कपूरथलाः गांव नवां पिंड भट्ठे में हो रहे जागरण...

Flight में महिला के साथ हुई बदसलूकी, पास में बैठे Passenger पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली: अमेरिका में यूनाईटेड एक्सप्रेस की फ्लाइट से...

Punjab News: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, लोगों ने ली राहत की सांस, देखें वीडियो

लुधियानाः शहर में आज दोपहर अचानक मौसम ने करवट...

Punjab News: नगर निगम बैठक में आप पार्षद रीटा का हंगामा, देखें वीडियो

फगवाड़ाः नगर निगम फगवाड़ा के मीटिंग हॉल में नगर निगम कमिश्नर रणदीप सिंह हीर और मेयर रामपाल उपल की...

Punjab News: फिल्मी स्टाइल में जागरण में चली गोलियां, मची भगदड़, 3 घायल, देखें वीडियो

कपूरथलाः गांव नवां पिंड भट्ठे में हो रहे जागरण के दौरान एक पक्ष के लोगों ने गोलियां चला दी।...

Flight में महिला के साथ हुई बदसलूकी, पास में बैठे Passenger पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली: अमेरिका में यूनाईटेड एक्सप्रेस की फ्लाइट से महिला के साथ आपत्तिजनक हरकत का मामला सामने आया है।...

Punjab News: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, लोगों ने ली राहत की सांस, देखें वीडियो

लुधियानाः शहर में आज दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली। इस दौरान आसमान में काले बादल छा गए और...