ऊना/सुशील पंडित : जिला मुख्यालय स्थित विश्राम गृह के पास पुलिस ने दो युवकों को 4.40 ग्राम चिट्टे सहित काबू किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस बीती देर शाम पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास गश्त कर रही थी। तेज रफ्तार कार को चेकिंग के लिए रोका। गुप्त सूचना के आधार पर कार सवार दोनों युवकों की तलाशी ली गई तलाशी के दौरान युवकों से 4.40 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपित युवकों की पहचान हेमराज निवासी वार्ड नंबर आठ वैहली मोहल्ला ऊना व साथ वैठे युवक की प्रवेश कुमार निवासी वार्ड नंबर 10, ऊना के रूप में हुई है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
