टेक्नोलॉजी: हाल ही में खबर आई थी कि इटली में Fake Whatsapp App के जरिए लोगों के फोन में स्पाईवेयर इंस्टॉल किया जा रहा है। खुद व्हाट्सऐप ने भी इसे लेकर अलर्ट जारी किया था। इस घटना ने व्हाट्सऐप अकाउंट सिक्योरिटी को लेकर चिंता पैदा कर दी है। व्हाट्सऐप ने इस फर्जी ऐप के पीछे जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही है। साथ ही एक जरुरी फीचर को भी हाईलाइट किया है। कंपनी का कहना है कि Whatsapp Two-Step Verification आपके अकाउंट को और सिक्योर बनाता है।
आखिर क्या होता है व्हाट्सऐप टू स्टेप वेरिफिकेशन?
यदि आप व्हाट्सऐप पर Two-Step-Verification एक्टिव कर लेते हैं तो जब भी आप नए डिवाइस पर अपना नंबर रजिस्टर करेंगे तो यह आपसे एसएमएस ओटीपी के साथ-साथ 6 डिजिट का पिन नंबर भी मांगेगी। इसका अर्थ है कि यदि कोई आपके ओटीपी को एक्सेस कर भी लेते हैं तो पिन नंबर के बिना आपके अकाउंट को एक्सेस नहीं कर पाएंगे।
ऐसे में यदि कोई सिम स्वैप या डिवाइस चोरी के बाद आपके नंबर से व्हाट्सऐप पर रजिस्टर करना चाहेगा तो उसे कामयाबी नहीं मिलेगी। हालिया स्पाईवेयर वाली घटना जैसे मामलों में सिक्योरिटी की यह एक्स्ट्रा लेयर काफी फायदेमंद हो सकती है।
ऐसे एक्टिवेट करें
. व्हाट्सऐप पर टू-स्पेट वेरिफिकेशन ऑन करने के लिए सबसे पहले ऐप ओपन करे।
. अब सेटिंग आइकन पर टैप कर अकाउंट में जाएं।
. अकाउंट में टू-स्टैप वेरिफिकेशन का ऑप्शन दिखेगा। इसे टर्न ऑन कर लें।
. इसके लिए आपसे 6 डिजिट का पिन नंबर मांगा जाएगा। पिन एंटर करके कंफर्म कर दें।
. आप चाहें तो इसमें ईमेल-एड्रेस भी एंटर कर सकते हैं। यदि आप ईमेल एंटर करते हैं तो इसे वेरिफाई किया जाएगा।
. आखिर में डन कर सेव कर दें।
यदि आप व्हाट्सऐप पर Two-Step Verification एक्टिव कर लेते हैं जब भी आप नए डिवाइस पर अपना नंबर रजिस्टर करेंगे तो यह आपसे यह आपसे SMS OTP के साथ-साथ 6 डिजिट का पिन नंबर भी मांगेगी। इसका अर्थ है कि यदि कोई आपके ओटीपी को एक्सेस कर भी लेते हैं तो पिन नंबर के बिना आपके अकाउंट को एक्सेस नहीं कर पाएंगे। ऐसे में यदि कोई सिम स्वैप या डिवाइस चोरी के बाद आपके नंबर से व्हाट्स ऐप पर रजिस्टर करना चाहेगा तो उसे कामयाबी नहीं मिलेगी। हालिया स्पाईवेयर वाली घटना जैसी मामलों में सिक्योरिटी की यह एक्स्ट्रा लेयर काफी फायदेमंद हो सकती है।