Punjab Govt AD
HomeNationalजमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में चले सरिए और डंडे, 1...

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में चले सरिए और डंडे, 1 युवक की मौत, 2 घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अजमेरः जमीन विवाद में सरियों-डंडों से हमला कर युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। 2 दिन पहले दो पक्षों में विवाद हुआ था जिसमें एक पक्ष के 20 से ज्यादा लोगों ने दूसरे पक्ष के परिवार पर हमला किया था। हमले में 3 भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जेएलएन अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह 4 बजे एक भाई की मौत हो गई।आदर्श नगर थाना पुलिस ने 3 आरोपियों को डिटेन कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर, युवक की मौत के बाद परिवार और गांव के लोग मॉर्च्युरी के बाहर इकट्ठा हो गए। परिवार और ग्रामीणों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। मौके पर 3 थानों के साथ ही पुलिस लाइन का जाब्ता तैनात किया गया। पीड़ित परिवार सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ा हुआ है। 22 से ज्यादा लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज है।

जानकारी देते अजमेर साउथ सीओ मनीष बडगूजर ने बताया कि आदर्श नगर थाना इलाके के हतुंडी गांव में 25 मार्च को घटना हुई थी जिसमें 2 पक्षों में जमीन विवाद को लेकर झगड़े में कई लोगों के चोट आई थी। गंभीर घायल शाहरुख (26), अतुल चीता और रहमत को जेएलएन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। आज सुबह शाहरुख की मौत हो गई। अन्य दोनों भाइयों को हॉस्पिटल से छुट्‌टी दे दी गई। घायल रहमत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अतुल चीता ने बताया कि घर से 500 मीटर की दूरी पर 4 बीघा जमीन है। इसमें हमारे परिवार के 25 सदस्यों का हिस्सा है।

जमीन के दस्तावेज भी हमारे पास है, लेकिन पड़ोस में रहने वाले दादा के रिश्तेदार उस जमीन को हड़पना चाहते हैं। शाहरुख (मृतक) के भाई आबिद खान ने बताया कि दादा के रिश्तेदार से करीब 2 महीने से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आए दिन किसी भी बात को लेकर झगड़ा कर रहे थे। बुधवार शाम करीब 6 बजे 20 से ज्यादा लोगों ने घर में घुसकर एक साथ हमला कर दिया। घर में तीन भाई शाहरुख, रहमत और अतुल सहित महिलाएं और बच्चे थे। आरोपियों के पास कुल्हाड़ी, डंडे, सरिया सहित अन्य हथियार थे। हमले में 5-6 महिलाओं और 3-4 बच्चों को भी मामूली चोटें आई है। आरोपियों ने भागते वक्त कहा था कि अब मजा आ गया और तालियां बजाना शुरू कर दिया था।

वहीं पुलिस ने मामले में आरोपी सलमान, अशरफ और इरफान को डिटेन कर लिया है। अलग-अलग टीम बनाकर जल्द अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -