Himachal Govt
NationalSinger Ankit Baliyan Murder Case में 2 शूटर मुठभेड़ में ढेर, 2...

Singer Ankit Baliyan Murder Case में 2 शूटर मुठभेड़ में ढेर, 2 पुलिसकर्मी भी घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शामलीः कोतवाली क्षेत्र में सिंगर अंकित बालियान कत्ल केस में शामिल 2 शूटर पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गए। दोनों शूटर अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल रहे थे। मृतक बदमाशों की पहचान सुमित और मोहित के तौर पर हुई है। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि सुबह 4 बजे सूचना मिली थी कि अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटर शामली की तरफ आ रहे थे। बदमाशों पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। सूचना पर सभी थानों को मौके पर बुलाया गया। बदमाश पुलिस को चखमा देते हुए मन्ना माजरा की तरफ दौड़ गए। इस दौरान होटल राजमहल के निकट बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। एक गोली पुलिस की गाड़ी में लगी है। जबकि दो पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी।

पुलिस की पड़ताल के मुताबिक, अंकित बालियान की हत्या को अंजाम देने के लिए कुल 4 शूटर पहुंचे थे। इनमें से दो का एनकाउंटर हो चुका है। जांच में यह भी सामने आया है कि चार शूटरों के अलावा दो अन्य लोग रेकी और दूसरी मदद में शामिल थे। यानी अब तक की जांच में हत्याकांड से जुड़े कुल 6 लोगों की भूमिका सामने आई है। मुठभेड़ में मारे गए आरोपियों को अंकित बालियान का रेकी करते देखा गया था। वारदात के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली थी। फुटेज के आधार पर पुलिस ने चारों शूटरों की पहचान कर ली थी। सामने आया कि गोली चलाने वाले शूटर हरियाणा के हिसार और रोहतक के रहने वाले हैं। इनमें से एक आरोपी पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका था, जबकि बाकी तीन के खिलाफ छोटे-मोटे अपराधों की जानकारी सामने आई थी।

आरोपियों की पहचान सामने आने के बाद हरियाणा पुलिस ने उनके घरों और रिश्तेदारों के ठिकानों पर दबिश दी। परिवार और करीबियों से पूछताछ शुरू हुई तो शूटरों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर दिए और फरार हो गए. इसके बाद यूपी एसटीएफ ने उनकी तलाश तेज कर दी थी। जांच में अंकित बालियान की कॉल डिटेल और व्हाट्सऐप मैसेजिंग हिस्ट्री को भी खंगाला गया। पुलिस हत्याकांड के पीछे मौजूद मददगारों और साजिश में शामिल लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही थी। इस हत्याकांड के खुलासे के लिए मेरठ जोन के 7 जिलों के पुलिस अधिकारियों की 8 टीमें लगाई गई थीं। हरियाणा और दिल्ली में लगातार दबिश दी जा रही थी। इससे पहले मेरठ जोन के ADG भानु भास्कर ने शामली पहुंचकर अधिकारियों के साथ करीब दो घंटे बैठक की थी। उन्होंने कहा था कि पुलिस आरोपियों और वारदात में इस्तेमाल हथियारों के बेहद करीब पहुंच चुकी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

मासूम के यौन शोषण के आरोप में Cab Driver गिरफ्तार, Mobile में मिले कई बच्चों के VIDEO

नई दिल्लीः दिल्ली के बवाना क्षेत्र स्थित एक निजी...

भीषण हादसाः तेज रफ्तार Thar पलटने से 4 दोस्तों की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

हापुड़ः उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में गंगा एक्सप्रेसवे...

डंपर और कार की टक्कर, वाहन में फंसे पांच लोग, SDRF ने बचाया, देखें वीडियो

ऋषिकेशः मालाकुंती के पास डंपर और एक कार के...

Punjab News: 37 सेकेंड में 83 बार चाकुओं से वार कर जीजा का किया कत्ल, देखें वीडियो

एक महीने पहले हुई थी Love Marriage तरनतारनः बस अड्डे...

मासूम के यौन शोषण के आरोप में Cab Driver गिरफ्तार, Mobile में मिले कई बच्चों के VIDEO

नई दिल्लीः दिल्ली के बवाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल की तीन वर्षीय नर्सरी की छात्रा के साथ कथित...

Nepal Tragedy: बाढ़ में डूबे Bank से मिला खजाना, 50 करोड़ का सोना, कई बक्सों में कैश और चांदी बरामद, देखें वीडियो

नुवाकोटः नेपाल में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। बाढ़ का पानी...

भीषण हादसाः तेज रफ्तार Thar पलटने से 4 दोस्तों की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

हापुड़ः उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर देर रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।...

डंपर और कार की टक्कर, वाहन में फंसे पांच लोग, SDRF ने बचाया, देखें वीडियो

ऋषिकेशः मालाकुंती के पास डंपर और एक कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा...