Punjab Govt AD
HomeHimachalदो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम कार्यशाला का समापन

दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम कार्यशाला का समापन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना / सुशील पंडित : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) और एमसीए विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अध्यापकों व गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए आयोजित दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम कार्यशाला का समापन हो गया। आयोजन सचिव डॉ. कौशल कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस कार्यशाला में कुल 61 प्रतिभागियों ने भाग लिया। समापन समारोह के मुख्यातिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सतदेव भारद्वाज रहे। मुख्यातिथि प्रोफेसर भारद्वाज ने सभी सत्रों के रिसोर्स पर्सन को प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया।

कार्यशाला के अंतिम दिवस के प्रथम तकनीकी सत्र में सभी प्रतिभागियों को गूगल डॉक साफ्टवेयर के बारे में महाविद्यालय के कम्प्यूटर विभाग के प्राध्यापक मानव ने विस्तृत जानकारी दी।दूसरे तकनीकी सत्र में गूगल फार्म साफ्टवेयर के माध्यम से छात्रों के लिए प्राध्यापक द्वारा असाइनमेंट, प्रश्नोत्तरी कैसे तैयार किया जाता है तथा केन्वा साफ्टवेयर के माध्यम से रिपोर्ट डिजाइन करने की प्रक्रिया को एमसीए विभाग के प्राध्यापक लव जसवाल ने प्रायोगिक तौर पर अवगत कराया।

तीसरे तकनीकी सत्र में एमसीए विभाग के सहायक  सतीश कुमार तथा सोहन सिंह ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के पोर्टल के बारे में प्रायोगिक जानकारी दी। इस फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम कार्यशाला के समन्वयक आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. दर्शन धीमान ने सभी प्रतियोगियों का आभार व्यक्त किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -