Punjab Govt AD
HomeHimachal नेशनल  चैस चैंपियनशिप में वशिष्ट पब्लिक स्कूल के दो बच्चों का हुआ...

 नेशनल  चैस चैंपियनशिप में वशिष्ट पब्लिक स्कूल के दो बच्चों का हुआ चयन 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल के दो बच्चों का चयन नेशनल  चैस चैंपियनशिप  के लिए हुआ है ।हाल ही में  हिमाचल सीनियर स्टेट फाइड रेट्ड चैस चैंपियनशिप,2022 जो कि हिमाचल प्रदेश चैस एसोसिएशन के तत्वाधान में 18 नवंबर से 20 नवंबर तक ठियोग, जिला शिमला में संपन्न हुई। इस चैंपियनशिप में वशिष्ट पब्लिक स्कूल के चौथी कक्षा के प्रणव ठाकुर ने अंडर- 9 वर्ग में प्रदेश भर में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
वशिष्ट पब्लिक स्कूल के कक्षा आठवीं के एक ओर छात्र विवेक ठाकुर का भी सब जूनियर अंडर-15 वर्ग में नेशनल चेस प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। स्कूल के लिए बड़े गौरव की बात है कि आगामी दिनों में कोल्हापुर महाराष्ट्र में होने वाली नेशनल चेस प्रतियोगिता में वशिष्ठ पब्लिक स्कूल के 2 छात्र हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट जी ने इस  उपलब्धि के लिए विजेता रहे बच्चों को सम्मानित किया तथा उनके अभिभावकों को बधाई दी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -