HomeInternationalTrump की बड़ी धमकीः आज की रात भारी, दुनियां के नक्शे से...

Trump की बड़ी धमकीः आज की रात भारी, दुनियां के नक्शे से मिट जाएगी पूरी सभ्यता

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

47 साल की जबरन वसूली, भ्रष्टाचार और मौत का होगा अंत

नई दिल्लीः मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग को 38 दिन बीत चुके हैं। US-इजरायल और ईरान एक दूसरे के ठिकानों को निशाना बना रहे हैं। मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग अब और खतरनाक हो गई है। ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोलने पर ईरान को बर्बाद करने की धमकी दी है जिसके बाद दुनिया में टेंशन बढ़ गई है। दरअसल, सीजफायर के लिए ट्रंप की डेडलाइन मंगलवार की रात खत्म हो रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने धमकी दी है कि अगर ईरान नहीं मानता है तो वो उसे तबाह कर देंगे। अब ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा है कि आज रात एक सभ्यता की मौत होने जा रही है।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि “आज रात एक पूरी सभ्यता मर जाएगी, जिसे दोबारा कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा। मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो, लेकिन संभवतः ऐसा होगा। हालांकि, अब जब हमारे पास पूर्ण और संपूर्ण सत्ता परिवर्तन है, जहां अलग, होशियार और कम कट्टरपंथी दिमाग मौजूद हैं, तो शायद कुछ क्रांतिकारी रूप से अद्भुत हो सकता है, कौन जानता है? आज रात हम दुनिया के लंबे और जटिल इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण क्षणों में से एक का पता लगाएंगे। 47 साल की जबरन वसूली, भ्रष्टाचार और मौत का अंत आखिरकार होगा। ईश्वर ईरान के महान लोगों की रक्षा करे!” ट्रंप ने कहा है कि आज ईरान के लिए कयामत की रात होगी। ट्रंप ने ईरान को हमले का समय भी बता दे दिया है।

ट्रंप ने कहा है कि आज रात 8 बजे तक अगर ईरान ने डील नहीं मानी तो उसके बाद ईरान में भयंकर तबाही मचाएंगे। पुल, प्लांट सब तबाह कर देंगे और ईरान के पास एक भी पावर प्लांट नहीं बचेंगे। अगर ईरान चाहता है की वो खत्म न हो तो रात 8 बजे से पहले वो डील मान ले क्योंकि 10 दिन पूरे गए, अब भयानक हमले होंगे। ट्रंप ने कहा की अगर ईरान हमारी डील नहीं मानता और होर्मुज को नहीं खोलता तो ईरान में बड़ी तबाही मचाएंगे। ईरान को 4 घंटे के अंदर धुआं-धुआं कर देंगे और ईरान में ऐसी तबाही मचाएगें की ईरान कभी उठ नहीं पाएगा। ट्रंप की धमकियों को लेकर ईरान ने भी करारा पलटवार किया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा की हम इस युद्ध को अंत तक ले जाएंगे और दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब भी देंगे ताकि दुश्मन भविष्य में हम पर हमले की कोई गुस्ताखी न करे। अराघची ने ट्रंप पर तंज कसते हुए कहा की उन्होंन ईरान से बहुत कुछ सीख ली होगी और उन्हें ये भी पता चल गया होगा की उनके साथ कितने लोग खड़े हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -