Girl in a jacket
HomeBreaking Newsबाइक सवार चार स्टूडेंट्स को ट्रक ने कुचला, 3 की मौत

बाइक सवार चार स्टूडेंट्स को ट्रक ने कुचला, 3 की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

B.Ed का पेपर देने जा रहे थे चारो

धौलपुर : बीएड का एग्जाम देने जा रहे बाइक सवार चार स्टूडेंट्स को ट्रक ने कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर घायल दो स्टूडेंट्स में से एक ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। हादसे में घायल चौथे युवक का ट्रॉमा वार्ड में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार चारों युवक शहर के निजी कॉलेज में बीएड के स्टूडेंट थे। इनका राजकीय कन्या महाविद्यालय में गुरुवार सुबह बीएड (बैचलर ऑफ एजुकेशन ) का पेपर था, जिसके लिए सभी एक ही बाइक पर सवार होकर मनियां से धौलपुर शहर आ रहे थे। हादसे में गंभीर घायल से भी पुलिस बात करने का प्रयास कर रही है और हादसे को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

सदर थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब नौ बजे थाने के सामने एक ट्रक ने बाइक को भीषण टक्कर मार दी। नेशनल हाईवे-44 पर एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को तुरंत को धौलपुर हॉस्पिटल ले जाया गया है। हालांकि, दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में मरने वालों युवकों की पहचान पवन कुमार पुत्र रामेश्वर प्रसाद निवासी भरतपुर, संदीप पुत्र भजन सिंह निवासी दाहिना गांव भरतपुर के रूप में हुई है।

वहीं, तीसरे युवक की पहचान दीपेंद्र के तौर पर हुई है। मृतकों की उम्र 25 से 30 साल बताई जा रही है। एक्सीडेंट के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने सड़क से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाया और जाम को क्लियर करवाया। घायल स्टूडेंट का नाम सचिन (25) पुत्र सियाराम निवासी लखेपुरा है। घायल और मृतकों के परिजनों को सूचना देकर अस्पताल बुलाया गया है। पुलिस ने बताया कि पवन और संदीप मनियां कस्बे में किराए का मकान लेकर रहते थे। युवकों के मौत की जानकारी मिलते ही हॉस्पिटल में भीड़ लग गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवकों की पहचान की।

पुलिस का कहना है आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है। युवकों के मौत की जानकारी मिलते ही हॉस्पिटल में भीड़ लग गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवकों की पहचान की। पुलिस का कहना है आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है। सीओ सिटी प्रवेंद्र महला ने बताया कि मृतकों के शव को मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मौके से दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करवाया है। वहीं, बाइक को टक्कर मारकर भागे ट्रक की तलाश के लिए नाकाबंदी करवाई थी। शर्मा ने बताया कि हादसे के बाद मौके से फरार हुआ ट्रक ड्राइवर आगरा की ओर जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही थाने की टीम एक्टिव हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कंटेनर को मनियां के पास से जब्त कर लिया है और ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -