Girl in a jacket
HomeBreaking Newsदर्दनाक घटनाः बेकाबू ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कूचला,...

दर्दनाक घटनाः बेकाबू ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कूचला, 4 की मौत, 2 की हालत गंभीर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः सीमापुरी इलाके से दर्दनाक घटना का मामला सामने आया है। जहां सड़क के किनारे सो रहे लोगों को बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि 2 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक बेकाबू ट्रक ने डिवाइडर पर सो रहे 6 लोगों को रौंद डाला है। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है। 

सीमापुरी डिपो के पास हुआ हादसा

यह हादसा रात करीब 1 बजकर 51 मिनट पर हुआ है। सीमापुरी में डीटीसी डिपो की रेडलाइट पर सड़क किनारे सो रहे लोगों को ट्रक ने कुचल दिया। अधिकारियों के मुताबिक, दो पीड़ितों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चार घायलों को जीटीबी अस्तपाल ले जाया गया, जिनमें से एक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया और एक अन्य की इलाज के दौरान मौत हो गई।  पुलिस ने जांच के लिए इलाके की सीसीटीवी को अपने कब्जे में लिया है और वारदात को अंजाम देने वाले ट्रक का पता लगाने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। हादसे में मरनेवाले सभी मृतक दिल्ली के ही रहने वाले हैं।

ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज, तालाश में टीमें की गठित

पुलिस कमिश्नर  (शाहदरा) आर सत्यसुंदरम ने बताया कि मंगलवार देर रात एक बज कर करीब 50 मिनट पर एक ट्रक डीटीसी डिपो के यातायात सिग्नल को पार करते हुए डीएलएफ टी-प्वाइंट की तरफ जा रहा था, तभी उसने डिवाइडर पर सो रहे छह लोगों को कुचल दिया। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान सीमापुरी के रहने वाले करीम (52), छोटे खान (25), शाह आलम (38) और उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद के शालीमार गार्डन निवासी राहुल (45) के रूप में की गई है। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में घायल मनीष (16) उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद का, जबकि प्रदीप (30) ताहिरपुर का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद फरार ट्रक चालक की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि घटना के संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है। 

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -