.
Breaking Newsदर्दनाक हादसाः ट्रक पलटने से 8 मजदूरों की मौत...

दर्दनाक हादसाः ट्रक पलटने से 8 मजदूरों की मौत…

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। बिहार के पूर्णिया जिले से एक दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है, जहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में ट्रक में सवार 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि अन्य 8 लोग घायल हो गए.

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पूर्णिया जिले के जलालगढ़ थाना क्षेत्र के दार्जिया बाड़ी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 57 पर ये हादसा हुआ. पुलिस उपाधीक्षक (सदर) सुरेंद्र कुमार सरोज के मुताबिक, हादसे में मारे गए आठों मजदूर राजस्थान के रहने वाले थे और लोहे के पाइप से लदे ट्रक में सवार होकर सिलीगुड़ी से जम्मू जा रहे थे. उन्होंने बताया कि हादसे में घायल मजदूरों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ऐसा कहा जा रहा है कि ट्रक ड्राइवर को झपकी आ गई, जिसके चलते ये हादसा हुआ है. ट्रक में बोरबेल के पाइप और अन्य सामान लदा हुआ था. ट्रक का बैलेंस बिगड़ने से उसमें बैठे मजदूर लोहे के पाइप के नीचे दब गए. इससे उनकी मौत हो गई. वहीं हादसे में घायल अन्य मजदूरों का इलाज चल रहा है. वहीं शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. 

घटना की सूचना मिलते ही जलालगढ़ और कसबा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. हादसे के बाद हाईवे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. बचाव कर्मियों ने पाइप के नीचे दबे शवों को बाहर निकाला. बताया जा रहा है कि घटना के बाद ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया. 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के...

सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल में 26 सितंबर को लगेगा भव्य रक्तदान शिविर

पारस हॉस्पिटल के 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम संभालेगी...

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में दंगल के लिए एक...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) द्वारा की गई छापेमारी...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल के लिए चयनित ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना के...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के उन 3,763 गांवों के सर्वांगीण और सामूहिक विकास के लिए...