Girl in a jacket
HomeBreaking Newsफांसी पर लटका मिला ट्रेनी कैडेट का शव, 6 एयरफोर्स अफसरों पर...

फांसी पर लटका मिला ट्रेनी कैडेट का शव, 6 एयरफोर्स अफसरों पर लगा हत्या का आरोप…

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बेंगलुरुः बेंगलुरु में वायु सेना के एक प्रशिक्षु कैडेट की हत्या के आरोप में वायु सेना के छह अधिकारियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक 27 साल के अंकित झा का शव वायु सेना तकनीकी कॉलेज के एक कमरे में फंदे से लटका मिला था। अंकित के खिलाफ हाल ही में ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ शुरू की गई थी। इस पर पुलिस ने संदेह जताया है कि अंकित की मौत चार पांच दिन पहले हुई थी।

अंकित के भाई अमन झा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनिवार को गंगम्मना गुड़ी पुलिस थाने में वायु सेना के छह अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अमन ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया गया, क्योंकि एएफटीसी के लोग एक सबूत के साथ शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे थाने में मौजूद थे।

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अंकित की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इस मामले में हमारी जांच जारी है। अंकित झा एक प्रशिक्षु कैडेट थे और वह एएफटीसी के एक कमरे में फंदे से लटके मिले थे।

पुलिस अधिकारी ने कहा-‘जिन अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी, उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है, लेकिन वायु सेना ने हमें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।‘ उन्होंने कहा कि वह जांच को आगे बढ़ाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।‘

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -