Punjab Govt AD
HomeBreaking Newsदर्दनाक हादसाः पिकअप गाड़ी पलटने से 15 की मौ+त

दर्दनाक हादसाः पिकअप गाड़ी पलटने से 15 की मौ+त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कबीरधामः छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के पंडरिया में सोमवार की दोपहर पिकअप वाहन खाई में गिरने से करीब 15 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। वही इस घटना में 10 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक पिकअप में 30 से अधिक लोग सवार थे। यह सभी तेंदूपत्ता तोड़ने गए हुए थे और वापस लौटने के दौरान यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लाक कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम बाहपी के पास यह हादसा हुआ है।

यह सभी मजदूर सेमहारा गांव के रहने वाले हैं जो तेंदूपत्ता तोड़ने गए हुए थे उस दौरान यह हादसा हुआ है। जिस रोड में यह दुर्घटना हुई है वह प्रधानमंत्री सड़क में आती है। बताया जा रहा है कि यह सड़क कुई से होते हुए नेऊर और रुक्मीदादर को जोड़ता है। इस सड़क के बाद से मध्य प्रदेश की सीमा शुरू हो जाती है। बताया जा रहा है कि यह पूरा इलाका सुदूर वनांचल व पहाड़ी क्षेत्र में आता है। इस घटना की जानकारी देते हुए कबीरधाम एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि थाना कुकदूर क्षेत्र के तहत ग्राम बाहपानी के पास 30 लोगों से भरी पिकअप खाई में गिर गई। उन्होंने बताया कि यह सभी लोग तेंदूपत्ता तोड़ने गए हुए थे और जब वह वापस लौट रहे थे उस दौरान यह हादसा हुआ है।

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा सड़क हादसे पर दुख जताते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि “कवर्धा में मजदूरों से भरी पिकअप वाहन पलटने से 15 लोगों की मौत की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी शोक संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने इस दुर्घटना में अपनों को खोया है। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों और उनके परिजनों की हर संभव सहायता में जुटा है।”

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -