पंचकूला: सेक्टर-1 जिला सचिवालय के बाहर आज जिला कांग्रेस के द्वारा ट्रेड डील, वृद्धावस्था पेंशन, हरियाणा लोक सेवा आयोग के द्वारा नौकरियों में प्रवेश के युवाओं की अनदेखी और राशन कार्ड कटौती के चलते प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता कांग्रेस कमेटी पंचकूला के जिला अध्यक्ष संजय चौहान ने की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा जिला सचिवालय के बाहर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया गया और राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन भी सौंप दिया गया। हरियाणा कांग्रेस कमेटी पंचकूला के जिला अध्यक्ष संजय चौहान ने मीडिया के साथ बात करते हुए कहा कि आज ट्रेड डील, वृद्धा अवस्था पेंशन, हरियाणा लोक सेवा आयोग के द्वारा नौकरियों में प्रदेश के युवाओं को अनदेखा किया जा रहा है।
इसके अलावा राशन कार्ड में भी कटौती की जा रही है जिसको लेकर पंचकूला के साथ-साथ हरियाणा भर में प्रदर्शन किया जा रहा है। कुछ दिन पहले ही सीएम के द्वारा जन विरोधी फैसले लेकर आए हैं। इसमें सबसे बड़ा मुद्दा प्रधानमंत्री के द्वारा अमेरिका के साथ ट्रेड डील का है जो हमारे देश के किसानों के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि हमारे किसान पहले ही आत्महत्या करने के लिए मजबूर हैं।
अब इस समझौते से किसान और परेशान हो जाएगा। आज पूरे हरियाणा में जिला स्तर पर उपायुक्त के जरिए से राज्यपाल के नाम पर ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा वृद्धा अवस्था पेंशन जिसमें करीबन 75000 बुजुर्ग की पेंशन काट दी और साथ में अन्याय किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के न पहुंचने पर पूछे गए सवाल का भी उन्होंने जवाब दिया।
उन्होंने कहा कि संख्या बल कम आया कुछ कारण हो सकते हैं लेकिन अनुशासन पार्टी का सर्वोपरि है और जो कार्यकर्ता नहीं पहुंचे हैं उनसे जवाब मांगा जाएगा। निगम चुनाव के लिए 250 के करीब पार्षद उम्मीदवारों के आवेदन आने के बाद भी यहां लोगों की अनुपस्थिति पर उन्होंने कहा कि निगम चुनाव में हमारे प्रत्याशी टिकट मांग रहे हैं।
उन्हें कम से कम पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होना चाहिए। पार्टी के टिकट पर लोग इलेक्शन लड़ना चाहते हैं लेकिन लोगों के मुद्दों की आवाज उन्हें उठानी पड़ेगी।