Loading...
Punjab Govt
HomeRashifalआज का राशिफल, 21 दिसंबर 2024

आज का राशिफल, 21 दिसंबर 2024

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आज पौष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और शनिवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 23 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 14 मिनट तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर 12 बजकर 22 मिनट से देर रात 2 बजकर 10 मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी।

मेष राशि-आज आपका दिन खुशहाल रहेगा।आज लेखकों की किताब पब्लिश होगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, आज आपको अपने खर्चों पर रोक लगाने की अवश्यकता।नवविवाहित दंपत्ति को आज जीवनसाथी से गिफ्ट मिलेगा। आज आप खुद को फिट महसूस करेंगे।आज राजनीति से जुड़े लोगों को अचानक धन की प्राप्ति होगी।विद्यार्थी आज किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

वृष राशि-आज का दिन शानदार रहने वाला है। इलेक्ट्रॉनिक्स के कारोबारी अपने कारोबार को आगे बढाने का विचार कर सकते हैं। शिक्षको का ट्रान्सफर उनकी मनपसंद जगह पर हो जायेगा।जॉब के लिए प्रयासरत युवाओं को अपनी तलाश जारी रखने की जरुरत है, जल्द ही जॉब मिलेगी।स्वास्थय सम्बंधित समस्या के लिए आज किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेंगे। आज अधूरे कार्यों को पूरा करने का अच्छा समय है।

मिथुन राशि-आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है।काफी दिनों से किसी मनचाही चीज को लेने का सपना आज पूरा होगा। ड्राई फ्रूट्स का कारोबार कर रहे लोगों का काम अच्छा चलेगा।विद्यार्थियों को आज अपने पुराने चैप्टर का अध्यन करते रहने की जरुरत है।ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण टारगेट को आज पूरा कर लेंगे।आज आपका स्वास्थय फिट रहेगा।


कर्क राशि-
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।नए बिजनेस को शुरू करने का विचार आपको उत्साहित करेगा। परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते है।काफी समय से एक ही जगह कार्यरत लोगों की सैलरी में इन्क्रीमेंट होगा। आज आपके पिता अपना जरुरी कार्य आपको करने को दे सकते हैं। स्वास्थ में हो रही परेशानियां आज ख़त्म हो जाएँगी, खुद को फिट महसूस करेंगे।

सिंह राशि-आज का दिन रोज की अपेक्षा अच्छा रहने वाला है।आज वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। आज अपने करीबी दोस्त की वजह से आपको जॉब मिलेगी, इससे आपकी दोस्ती और गहरी होगी।आज कार्यक्षेत्र में बाहरी की सलाह से अच्छा है, आप घरवालों की बात को समझे। आपके दांपत्य रिश्ते में आपसी तालमेल बना रहेगा।आज बाहर के खान-पान से आपको परहेज करने की जरुरत है।लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।


कन्या राशि-
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। लकड़ी का कारोबार कर रहे लोगों की इनकम में बढ़ोत्तरी होगी। आज घर के बड़ों को समय से दवाइयां देने की जरुरत है। लवमेट के रिश्ते में हो रही गलत फेहमियाँ आज समाप्त होंगी, आपका रिश्ता और मजबूत बनेगा।बच्चे आज किसी जरुरी बात को अपनी माँ से शेयर करेंगे।आज कंप्यूटर सीखने की इजाजत अपने परिवारजनों से ले सकते हैं।सोशल मीडिया पर आपके फोल्लोवर्स में इजाफा होगा।

तुला राशि-आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है।कॉस्मेटिक कारोबारी आज ऑनलाइन अपने प्रोडक्ट की अच्छी सेल कर पाएंगे। ऑफिस में आपके काम से खुश होकर बॉस आपको नया टारगेट दे सकते हैं।जीवनसाथी के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते है।विज्ञान जगत से जुड़े लोगों को आज सम्मानित किया जायेगा।ब्लड प्रेशर सम्बंधित समस्या से परेशान लोगों को आज आराम मिलेगा।छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

वृश्चिक राशि-आज का दिन अच्छा रहने वाला है।अपने ईगो को छोंड़कर बड़ों की बात को सुने।महिलाएं आज जीवनसाथी के मनपसंद का डिश बनाएंगी। घर में बड़े बुजुर्गों की सेहत का ध्यान देने की अवश्यकता है।वाहन लेने का विचार-विमर्श परिवार वालों के साथ कर सकते हैं।दामपत्य रिश्ते में आपको बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।पहले से चल रही EMI की किस्ते आज पूरी हो जाएँगी।

धनु राशि-आज आपका दिन शानदार रहेगा।आज आप अपने दोस्त की मदद से रुके हुए प्रोजेक्ट को पूरा कर लेंगे। आज किसी अनजान व्यक्ति की वजह से आपका मूड ख़राब हो सकता है, लेकिन थोड़ी देर बाद ठीक भी हो जायेगा। आज आपकी मुलाकात कुछ नए लोगों से होगी।स्किन प्रॉब्लम से परेशान लोग आज किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाने का विचार करेंगे। आज आप दूसरों से अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे।

मकर राशि-आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है।ऑफिस में कई दिनों से रुका कार्य आज समय से पूरा कर लेंगे। डिप्लोमा छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा।घर में किसी खास रिश्तेदार के आगमन से ख़ुशी का माहौल बनेगा। ट्रांसपोर्ट का कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ होगा।शिक्षकों का ट्रांसफर उनकी मनपसंद जगह पर होने की सम्भावना है। स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या से आपको आराम मिलेगा।

कुंभ राशि-आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है।आज अचानक धन की प्राप्ति होगी, जिससे आपका बैंक बैलेंस मजबूत बनेगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से आपको काफी हद तक आराम मिलेगा।कार्यक्षेत्र में बड़ों की सलाह आपको व्यापार में अच्छा लाभ दिलाएगी।किसी अच्छी कंपनी से आपके लिए जॉब का प्रस्ताव आ सकता है।आज आपके दामपत्य जीवन में सौहार्द्र बना रहेगा। आज आपका स्वास्थ फिट रहेगा।कार्यों में परिवार वालों का सहयोग मिलेगा, जिससे रुके हुए सभी काम समय से पूरा करने में सफल होंगे।

मीन राशि-आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा।पिछले दिनों सेहत से परेशान लोग आज खुद को फिट महसूस करेंगे, स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।आज क्रेडिट कार्ड से फिजूल खर्चे से बचेंगे तो आप परेशानियों से बच जायेंगे।आज वकील किसी क्लाइंट के केस को जीतने में सफल रहेंगे, जिससे उन्हें अच्छा लाभ होगा।आज आपको अपने बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा, जो आगे चलकर आपके लिए कारगर साबित होगा।ऑफिस में अपने सीनियर्स से कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। सोशल मीडिया के माध्यम से अपने कारोबार को आगे बढाने का विचार बना सकते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page