शत्रुघ्न सिन्हा और यूसुफ पठान को मिला टिकट
कोलकाताः पश्चिम बंगाल की सत्ता पर काबिज तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने ‘एकला चलो’ का नारा देते हुए लोकसभा चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछा दी है। टीएमसी ने प्रदेश में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए सभी 42 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है।



पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के इस ऐलान के साथ ही विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के भविष्य पर एक बार फिर से संकट के बादल गहरा रहे हैं, लेकिन एक वक्त था जब इंडिया ब्लॉक को जोड़ने के लिए ममता बनर्जी खुद विपक्षी दलों के नेताओं से आगे आकर साथ चलते की बातें कह रहीं थीं।
दरअसल, ममता बनर्जी का बंगाल में अकेले चलने का फैसला कांग्रेस के लिए चौंकाने वाला है, क्योंकि उन्होंने पहले कई बार मंच से कांग्रेस नेतृत्व पर उनके सुझाव और प्रस्ताव अस्वीकार करने का आरोप लगाए। और इसके बाद उन्होंने बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
