Punjab Govt AD
HomeBreaking Newsछेड़खानी के विरोध में युवती को गर्म कढ़ाहे में फेंका

छेड़खानी के विरोध में युवती को गर्म कढ़ाहे में फेंका

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

GTB अस्पताल में चल रहा इलाज

नई दिल्ली: बागपत से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को कोल्हू के गर्म कढ़ाह में फेंकने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने पीड़िता के भाई की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़िता अपने परिवार के साथ धनौरा सिल्वर गांव स्थित प्रमोद के कोल्हू पर लेबर का काम करती है।

पीड़िता के भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन कोल्हू पर कार्य कर रही थी। तभी कोल्हू मालिक प्रमोद, राजू व संदीप ने उसके साथ छेड़छाड़ व बदतमीजी की। जब उसकी बहन ने छेड़खानी का विरोध किया, तो आरोपियों ने जातिसूचक शब्द कहते हुए उसे जान से मारने की नीयत से कोल्हू के गर्म कढ़ाह में फेंक दिया। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई. इसके बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। 

परिजनों ने गंभीर हालत में युवती को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 354, 504, 307, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -