Punjab Govt
HomeHimachalकुटलैहड़ में 48,54 करोड़ की बन रही तीन पेयजल योजनाएं, 54 करोड़...

कुटलैहड़ में 48,54 करोड़ की बन रही तीन पेयजल योजनाएं, 54 करोड़ से बनेगी अलग सिंचाई योजना: मुकेश अग्निहोत्री

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कुटलैहड़ प्रवास पर डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने बनौडे महादेव मंदिर को 25 लाख एवं पाइप लाइन बिछाने के लिए एक करोड़ किए स्वीकृत

ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार देर शाम अपने कुटलैहड़ प्रवास के दौरान क्षेत्र की जनता को कई बड़ी सौगातें दी हैं। इस दौरे में उन्होंने न केवल धार्मिक आस्था केंद्रों के जीर्णोद्धार के लिए धनराशि स्वीकृत की, बल्कि पेयजल और सिंचाई योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने का वादा भी किया।डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री द्वारा किए गए इन महत्वपूर्ण घोषणाओं और विकास कार्यों की एक झलक क्षेत्र के समग्र विकास की ओर इशारा करती है। इससे कुटलैहड़ न केवल बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित होगा बल्कि किसानों को भी बड़ी राहत मिलेगी। बही कुटलैहड़ प्रवास पर आए डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री का विधायक विवेक शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। और उन्हें फूल मालाओं और बैंडबाजों से मंदिर पहुंचाकर मुकेश अग्निहोत्री ने विधिवत पूजा अर्चना करके भेलेनाथ का आशीर्वाद भी लिया। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी एवं बडी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कुटलैहड़ के बनौड़े महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 25 लाख स्वीकृत

धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित करना किसी भी क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाता है। इसी दिशा में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने बनौड़े महादेव मंदिर, चताड़ा के जीर्णोद्धार के लिए 25 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि स्वीकृत की है। इससे पहले भी उन्होंने इस कार्य के लिए 20 लाख रुपये की स्वीकृति दी थी। इस प्रकार अब तक मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए कुल 45 लाख रुपये की राशि आवंटित की जा चुकी है। इससे न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि स्थानीय लोगों की आस्था को भी मजबूती मिलेगी।

चताड़ा से बल्ह खालसा तक पाइप लाइन के लिए एक करोड़ रुपये की स्वीकृति,

कुटलैहड़ के रामगढ़ धार में पेयजल संकट को दूर करने के उद्देश्य से डिप्टी सीएम ने एक और बड़ी घोषणा की। चताड़ा से सैली बल्ह खालसा गांव तक नई पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए एक करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। यह योजना क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी, जो वर्षों से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। इस पाइप लाइन के माध्यम से सैकड़ों परिवारों को शुद्ध और पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी उपलब्ध होगा। इससे ना केवल स्वास्थ्य सुधार होगा बल्कि ग्रामीण जीवन भी बेहतर होगा। बही इलाके की तीन से चार पंचायतों के हजारों परिवारों को पानी की सप्लाई सुचारू रूप से मिलेगी। और यह जनता की पुरानी मांग थी। जो विधायक विवेक शर्मा के माध्यम से डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने पूरा किया है।

 कुटलैहड़ में तीन बड़ी पेयजल योजनाओं पर 48.54 करोड़ रुपये का निवेश

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में तीन बड़ी पेयजल योजनाओं पर 48.54 करोड़ रुपये की लागत से काम किया जा रहा है। ये योजनाएं सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं कि हर घर तक जल पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। इस बड़ी योजनाओं के पूरा होने के बाद कुटलैहड़ के शहरी और ग्रामीण इलाकों में जल संकट काफी हद तक समाप्त हो जाएगा। साथ ही, गर्मियों में होने वाली जल की कमी को भी नियंत्रित किया जा सकेगा। मुकेश ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में कांग्रेस सरकार ने ही जनता को पेयजल योजनाओं की बड़ी सौगातें प्रदान की है।

 कुटलैहड़ में शिवा प्रोजेक्ट के तहत सिंचाई योजनाओं के लिए 54 करोड़ की योजनाएं

कुटलैहड़ विस क्षेत्र में खेती-बाड़ी से जुड़ी जनता के लिए एक और बड़ी खबर यह रही कि डिप्टी सीएम ने कुटलैहड़ में शिवा प्रोजेक्ट के तहत 54 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाये तैयार हो रही है। इस योजना से किसानों को खेती के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराया जाएगा। मुकेश ने कहा कि वर्तमान समय में जब कृषि क्षेत्र विभिन्न चुनौतियों से गुजर रहा है, ऐसे में यह परियोजना किसानों के लिए एक वरदान साबित हो सकती है। इससे फसल उत्पादन में वृद्धि होगी और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने स्पष्ट किया कि इन योजनाओं के माध्यम से न केवल लोगों को शुद्ध पेयजल मिलेगा, बल्कि खेतों की सिंचाई के लिए भी निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। यह दोहरा लाभ कुटलैहड़ की जनता को स्थायी विकास की दिशा में ले जाएगा। इससे गांवों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और जल संसाधनों का बेहतर प्रबंधन संभव होगा।

कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने डिप्टी सीएम का जताया आभार

कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री का इन योजनाओं और घोषणाओं के लिए हार्दिक आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह योजनाएं कुटलैहड़ की जनता के लिए वरदान साबित होंगी और क्षेत्र में विकास की गति को नई दिशा मिलेगी।उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कुटलैहड़ को दी जा रही प्राथमिकता से स्पष्ट है कि आने वाले समय में यह क्षेत्र विकास का नया मॉडल बनेगा।

 डिप्टी सीएम मुकेश और विधायक विवेक के प्रयासों को जनता ने की सराहना

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री द्वारा की गई इन घोषणाओं और स्वीकृतियों के बाद कुटलैहड़ क्षेत्र की जनता में खुशी और उत्साह की लहर दौड़ गई है। स्थानीय निवासी इन योजनाओं को क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही जरूरतों की पूर्ति मान रहे हैं। कई ग्रामीणों ने कहा कि अब उन्हें पानी के लिए दूर-दूर तक नहीं जाना पड़ेगा और खेती भी सुचारू रूप से हो सकेगी। यह घोषणाएं उनके लिए एक नए सवेरे की तरह हैं। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री द्वारा की गई घोषणाएं केवल आर्थिक निवेश नहीं हैं, बल्कि यह एक विकासशील सोच का परिणाम हैं। ये योजनाएं क्षेत्र की भौगोलिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं।चाहे वह मंदिर का जीर्णोद्धार हो, पेयजल योजनाएं हों या फिर सिंचाई परियोजनाएं हर पहल एक व्यापक सोच को दर्शाती है, जो लोगों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने की दिशा में काम कर रही है।डिप्टी सीएम और स्थानीय विधायक की यह साझा पहल निश्चित रूप से कुटलैहड़ को हिमाचल प्रदेश के प्रगतिशील और आदर्श विधानसभा क्षेत्रों में शामिल कर सकती है। जरूरत है केवल निरंतर निगरानी, पारदर्शिता और समयबद्ध क्रियान्वयन की।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -